रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC CBT 2 और Group D CBT 1 परीक्षा में धांधली को लेकर बिहार में अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी है। छात्रों ने गया रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म पर पथराव किया। यार्ड में खड़ी पैसेंजर ट्रेन को भी आग के हवाले कर दिया।
बताते चले की इससे पहले बुधवार को पटना के पत्रकार नगर थाना की पुलिस ने हिरासत में लिए गए छात्रों के बयान के आधार पर खान सर समेत एसके झा सर, नवीन सर, अमरनाथ सर, गगन प्रताप सर, गोपाल वर्मा सर पर हिंसा भड़काने और साजिश करने के आरोप के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस की मानें तो प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए किशन कुमार, रोहित कुमार, राजन कुमार और विक्रम कुमार ने इस बात को कबूल किया है कि खान सर समेत अन्य ने छात्रों को ऐसा करने के लिए प्रेरित किया था।
इसे भी पढ़े-इन राशि के लोगों को gold पहनना है वर्जित, हो सकता है भारी नुकसान
खान सर सहित इन संस्थाओं पर हुआ मुकदमा
पटना के डीएम चंद्रशेखर ने कहा कि, 24 जनवरी को राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर लगभग 5 घंटे तक रेलवे का परिचालन बाधित किया गया। इस दौरान वहां पर पत्थरबाजी और आगजनी जैसी घटनाएं भी हुई थीं। उसी को लेकर स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।
जो लोग पकड़े गए थे उनसे पूछताछ के आधार पर कोचिंग सेंटर और उन्हें चलाने वालों के नाम सामने आए। लगभग 6 ऐसे संस्थान हैं, जिनका नाम सामने आया है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। 24 तारीख के बाद कोई नई एफआईआर दर्ज नहीं हुई।
पटना के डीएम ने कहा कि, जिन लोगों के नाम एफआईआर में हैं उन्हें पूरा मौका दिया जा रहा है। वो पुलिस के सामने आकर अपना पक्ष रख सकते हैं। उन्हें साक्ष्य के साथ अपना पक्ष रखना चाहिए। सबूतों के ही आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
रेलवे ने बताया कमेटी बनाने में क्यों हुई देरी?
ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे के CPRO राजेश कुमार ने इस घटना को लेकर कहा कि, मैं सभी छात्रों को कहना चाहता हूं कि आप सभी ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया है और इस परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित कराया गया। परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं है।
आरआरबी ने नियमों के तहत ही परीक्षा करवाई। अब हमारे और छात्रों के बीच कुछ चिंताएं हैं, जिन्हें ठीक करने के लिए रेल मंत्रालय ने हाई पावर कमेटी का गठन किया है। रेलवे के सीपीआरओ ने कहा कि, छात्रों को क्या समस्या है वो साफ तौर पर हमारे सामने आ नहीं रहे थे, इसीलिए देरी हुई। लेकिन हम छात्रों को पूरी तरह से सुनेंगे।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें






