खबर संसार, नई दिल्ली: इन राशि के लोगों को gold पहनना है वर्जित, हो सकता है भारी नुकसान, लोगों को स्वर्ण धातु को धारण करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार कुछ लोगों को सोना पहनना काफी फायदेमंद होता है तो कुछ को यह नुकसान पहुंचाता है। इसलिए सोना राशि के हिसाब से ही gold पहनना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि किन राशि के लोगों को सोना नहीं पहनना चाहिए।
ये भी पढें- Kishore Upadhyay भाजपा में शामिल, तो हरदा लालकुआं से ठोकेंगे ताल
इन लोगों को नहीं धारण करना चाहिए gold
- वृषभ, मिथुन, कन्या और कुंभ लग्न राशि के लिए gold नहीं धारण करना चाहिए। इन राशि के लोगों को सोना पहनने से नुकसान हो सकता है। तुला व मकर लग्न की राशि के लोगो को सोना पहनना वर्जित है।
- वृश्चिक और मीन लग्न के लोगों के लिए gold पहनना मध्यम है।
- मेष, कर्क, सिंह और धनु राशि वालों के लिए सोना खरीदना और धारण करना काफी उत्तम माना गया है।
जिनकी कुण्डली में बृहस्पति खराब हो ऐसे में लोगों को सोना नहीं पहनना चाहिए। बृहस्पति की स्थिति जानकर ही सोना धारण चाहिए। - जिन व्यक्तियों को पेट के रोग हों या फिर मोटापे की समस्या हो उन्हें सोना नहीं पहनना चाहिए। जिन लोगों को गुस्सा आता हो वे भी सोना न पहनें। यदि जन्म कुंडली में गुरु खराब स्थिति में हो तो भी सोना नहीं पहनें।
- लोहा, कोयला, बिल्डिंग मटेरियल या शनि से संबंधित बिजनेस करने वालों को सोना पहनने से बचना चाहिए। बुजुर्ग महिलाओं और गर्भवती स्त्रियों को सोना नहीं पहनना चाहिए। कमर के नीचे सोना पहनना वर्जित है।



