खबर संसार किच्छा -दिलीप अरोरा । किच्छा से भाजपा प्रत्याशी शुक्ला ने किया नमांकन। जी हा आज भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला ने किच्छा विधानसभा सीट से 2022 के चुनाव के लिए आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।
इस दौरान वह कांग्रेस पर बजी बरसे उन्होंने कहा को तिलकराज बेहड़ भगोडे है।रुद्रपुर से भागकर किच्छा के लिए आये है। इससे पहले उनको किच्छा की जनता की याद नहीं है रुद्रपुर की हार ने इन्हे किच्छा आने और मजबूर किया है।इससे पहले यहां की जनता ने हरीश रावत को हरा कर भेजा था वह भी बहार से आकर चुनाव लड़ने आये थे और अब यह आये है जनता इनको भी हरा कर भेजेगी। और यहां लड़ाई विकास और भगोड़े की है।
और इनके यहां आने से चुनाव लड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा किच्छा विकास की गति पर अग्रसर है और रहेगा। इस दौरान उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने की अपील भी की।
नामांकन से पूर्व राजेश ने सबसे पहले अपनी मां जानकी देवी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी जीत की कामना के लिए गुरुद्वारे और मंदिर में माथा टेका। और नमांकन के बाद वह पुनः नई मंडी पहुचे जहां उन्होंने दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।



