खबर संसार हल्द्वानी। महेंद्र सिंह अधिकारी की गाड़ी दिल्ली गाजियाबाद हाइवे पर पलटी! जी हा घने कोहरे के कारण वरिष्ठ भाजपा नेता की गाड़ी पलट गई। घटना सुबह की बताई जा रही है। एक्सीडेंट दिल्ली और गाजियाबाद के बीच का बताया जा रहा है। गाड़ी में तीन लोग बैठे थे।
महेंद्र सिंह अधिकारी की गाड़ी दिल्ली हाइवे पर पलटी
बताते चले की महेंद्र सिंह अधिकारी का वाहन सुबह दिल्ली से हल्द्वानी आते समय रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है । दुर्घटना में हाथ व पैर फ्रेक्चर होने की वजह से उन्हें दिल्ली के एक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। बताए चले की महेंद्र सिंह अधिकारी पिछले 1 साल से रानीखेत से विधायक का चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे थे लेकिन ऐन मौके पर उनका टिकट कट गया।
