किच्छा, खबर संसार। ज़ब से चुनाव आयोग की चुनावी रैलियों पर रोक लगी और बाद मे रिक्शा हटाते हुए रैलियों मे लोगो की संख्या भी सिमित रखने की घोषणा की वैसे वैसे राजनितिक पार्टियां मे अपने प्रचार माध्यमो मे बदलाव लाती रही हैं।
इससे पहले अबतक चुनावों मे ऐसे ही बड़ी बड़ी रैलिया की जाती थी पार्टियों के स्टार प्रचारकों के चुनावी क्षेत्रो मे दौरे होते थे और इन्ही मे पैसा भी जमकर खर्च किया जाता था।
इसे भी पढ़े-भाजपा ने पार्टी गतिविधियों में लिप्त इन लोगों को छह साल के लिए निकाला
किन्तु कोरोना को देखते हुए चुनाव आयोग ने इस बार पांचो राज्यों के चुनावों के लिए अपना सख्त रूख अपनाया हुआ हैं और सख्त दिशा निर्देश दिए गये हैं साथ ही सभी रैलियों की फोटो और वीडियो ग्राफ़ी कराई जा रही हैं। नियमों की अनदेखी और कार्यवाहियो को भी अमल मे लाया जा रहा हैं।
भाजपा की सरकार बनाने का किया आहवान
इसी को देखते हुए आज किच्छा विधान सभा मे भी भाजपा की एक वर्चुअल जनसभा हुई जिसमे पीएम मोदी ने सीधे दिल्ली से यहां की जनता को वर्चुअली सम्बोधित किया और प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनाने के लिए कहा और किच्छा मे भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान कर भारी मतों से विजय श्री दिलाने का आग्रह किया।
और इसके लिए पार्टी की तरफ से एक बड़ी स्क्रीन लगाई गयी थी।इस दौरान मंच पर भाजपा प्रत्याशी शुक्ला सहित पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने एक एक कर जनसभा को सम्बोधित कर भाजपा के पक्ष मे मतदान करने की अपील की। इस दौरान सैकड़ो लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें



