HomeCorona...तो फिर nitric oxide सूंघने मात्र से खत्म हो जाएगा कोरोना!

…तो फिर nitric oxide सूंघने मात्र से खत्म हो जाएगा कोरोना!

खबर संसारए नई दिल्ली: …तो फिर nitric oxide सूंघने मात्र से खत्म हो जाएगा कोरोना!, (NO) नाइट्रिक ऑक्साइड से कोरोना वायरस का सफल इलाज किया जा सकता है। इस बात का दावा कोच्चि के के अमृता अस्पताल के डॉक्टरों और अमृता विश्व विद्यापीठम में स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक अध्ययन में किया गया है। शोधकर्ताओं ने कहा है कि nitric oxide को सूंघने मात्र से ही कोरोना को नाक में मारने में मदद मिल सकती है।

ये भी पढें- अभिनेता Amol Palekar भी हुए कोरोना पाॅजिटिव, अस्पताल में भर्ती

अमृता अस्पताल में शोधकर्ताओं ने परीक्षण में पाया कि nitric oxide ने कोरोना वायरस को मार डाला था। इतना ही नहींए यह मेजबान कोशिकाओं के लिए वायरस के प्रभावी लगाव को भी रोक सकता है। परीक्षण में पाया गया कि INO (inhaled nitric oxide) थेरेपी लेने वाले कोविड-19 रोगी उन मरीजों की तुलना में जल्दी ठीक हो थेए जिन्हें स्टैण्डर्ड ट्रीटमेंट दिया जा रहा था। अध्ययन में यह भी पाया गया कि आईएनओ थेरेपी में मृत्यु दर भी शून्य थी।

nitric oxide सूंघने मात्र से कोरोना हो सकता है खत्म

अस्पताल के डॉक्टरों और शोधकर्ताओं ने कहा है कि नाइट्रिक ऑक्साइड (NO) को सूंघने से कोरोना को नाक में मारने में मदद मिल सकती है। यह अध्ययन इंफेक्शियस माइक्रोब्स एंड डिजीज जर्नल में प्रकाशित हुआ है। शोधकर्ताओं ने रिसर्च में पाया कि nitric oxide ने कोरोना वायरस को मार डाला था, इतना ही नहीं, यह मेजबान कोशिकाओं के लिए वायरस के प्रभावी लगाव को भी रोक सकता है।

इस तरह किया गया अध्ययन

अमृता अस्पताल की टीम ने मरीजों के एक छोटे समूह पर परीक्षण किया। इस काम के लिए चुने गए 25 रोगियों में से 14 को स्टैण्डर्ड ट्रीटमेंट के साथ.साथ आइएनओ थेरेपी दी गई, जबकि 11 रोगियों को सिर्फ नॉर्मल प्रोटोकाल वाला ट्रीटमेंट दिया गया, जिसके नतीजों की तुलना में पता चला कि INO थेरेपी लेने वाले रोगियों में वायरल लोड काफी कम हुआ था।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.