खबर संसार, मुंबई : अभिनेता Amol Palekar भी हुए कोरोना पाॅजिटिव, अस्पताल में भर्ती, बालीवुड के जाने-माने अभिनेता व निर्देशक अमोल पालेकर को भी कोरोना हो गया हैं, अमोल पालेकर ने 1970 के दशक में फिल्मी दुनिया में एक विशेष पहचान बनाई थी। अभिनेता व निर्देशक Amol Palekar को कोविड -19 के कारण दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी स्वयं उनकी पत्नी संध्या गोखले ने दी।
ये भी पढें- उत्तराखंड के लिए भाजपा ने जारी किया Manifesto, किये ये वादे
77 वर्षीय अभिनेता Amol Palekar की हालत स्थिर बताई जा रही है, चिंता की कोई बात नहीं है। उनकी पत्नी संध्या गोखले ने बताया कि ज्यादा स्मोकिंग करने की वजह से कुछ साल पहले भी उनकी तबीयत बिगड़ी थी। हालांकि अब उनकी हालत में सुधार है। उन्होंने इससे ज्यादा जानकारी देने से मना किया।
Amol Palekar इन फिल्मों में कर चुके हैं काम
बालीवुड के दिग्गज अभिनेता Amol Palekar ने मराठी मुख्यधारा की फिल्मों और समानांतर सिनेमा में भी काम किया है और योगदान दिया है, 1971 में फिल्म शांतता कोर्ट चालू आहे। इसके बाद उन्होंने 1974 में बसु भट्टाचार्य की रजनीगंधा से राखी के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। वह गोल माल और नरम गरम जैसी मध्यम वर्गीय पारिवारिक कॉमेडी में अभिनय करने के लिए लोकप्रिय थे, और उन्हें घरौंदा, श्रीमान श्रीमती, रंग बिरंगी और भूमिका जैसी फिल्मों में भी देखा गया था। अभिनेता ने 1986 के बाद एक्टिंग छोड़ने का फैसला लिया, ताकि वह फिल्ममेकिंग में अपना ध्यान लगा सकें।
देश में 24 घंटों में कोरोना के 67,084 नए मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज गुरुवार सुबह जारी नए आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 67,084 नए मामले आए जबकि इस दौरान 1,67,882 लोग रिकवर भी हुए. 1,241 लोगों की कोरोना से मौत हुई. अभी देश में कुल 4,24,78,060 मामले हैं।
