हल्द्वानी, खबर संसार। विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शिता एंव निर्भीकता के साथ सम्पन्न कराये जाने हेतु एमबीपीजी कॉलेज के लालबहादुर शास्त्री बहुउद्देशीय सभागार में जोनल मजिस्टेटों एवं सेक्टर मजिस्टेटों को अंतिम दिवस के प्रशिक्षण में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि मतदान दिवस पर प्रत्येक 02 घन्टे में हुए polling की सूचना निर्गत करना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है।
12 को मतदान पार्टीयां होंगी रवाना
जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि कल शनिवार 12 फरवरी को एमबीजीआईसी से 24 मतदान पार्टीयां अपने गन्तव्यों को प्रस्थान करेंगी तथा रात्रि विश्राम जीआईसी हैडाखान एंव पतलोट में करेंगी। इसके अतिरिक्त यहां पर रात्रि विश्राम करने वाले polling पार्टियों के लिए ईवीएम रखे जाने हेतु वैकल्पिक स्ट्रॅाग रूम का निर्माण कराया जायेगा, जहां पर सुरक्षा की व्यवस्था आवश्यक रूप से की जानी है।
उन्होंने सेक्टर मजिस्टेटों से कहा कि अपने से सम्बन्धित polling टोलियों का व्हाट्सप ग्रुप बनाकर सूचनाओं का आदान-प्रदान करें। उन्हाेंने कहा कि किसी भी ईवीएम, तथा वीवीपैट से कतई छेड़छाड़ भी न करें, इसके अतिरिक्त मतदाता सूची, मतदान रजिस्टर, सील, टैग व महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि चैक करने के उपरान्त ही अपने गन्तव्यों को प्रस्थान करें। उन्होंने कहा कि वीएलटीएस तथा पीडीएमएस जैसे कार्यो में कतई हील हवाली न बरतें।
ओखलकाण्डा एंव बेतालघाट में विशेष सर्तकता बरतें
उन्होेंने बताया कि जनपद के 24 दुरूस्थ मतदान केन्द्रों मे वायरलैस सैट स्थापित कर संचार व्यवस्थाऐं सुदृढ़ की जांय तथा अपने मोबाईल हर समय खुले रखें तथा इनकी चार्जिंग की व्यवस्था हेतु पावर पैक अवश्य रखें। उन्होंने बताया कि ओखलकाण्डा एंव बेतालघाट क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है इस हेतु विशेष सर्तकता बरतें।
इसे भी पढ़े-Almora पहुंचे प्रधानमंत्री ने साधा विपक्ष पर निशाना, दिया जीत का मंत्र
उन्होंने बताया कि दुरूस्थ क्षेत्रों के polling केन्द्रों के लिए 2 ईवीएम मशीनें निर्गत की जा रही है आपात स्थिति में ही दूसरी ईवीएम मशीन का प्रयोग किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर मतदान अभिकर्ताओं की उपस्थिति मे मौक पोल करने के उपरान्त ही मतदान प्रक्रिया शुरू कराना सुनिश्चित करें। उन्होेंने ईवीएम, बीयू, सीयू में किसी प्रकार की कमी को दूर करने के लिए ईसीआई के इन्जीनियर एवं मास्टर ट्रेनर की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये।
प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन सम्बन्धी विभिन्न आयामों की जानकारी कन्ट्रोल रूम प्रभारी मुकुल चौधरी, नोडल यातायात संदीप सैनी एंव गौरव पंत, जोनल एंव सेक्टर मजिस्टेªटों को दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, नोडल अधिकारी आदर्श आचार संहिता पंकज कुमार उपाध्याय आदि मौजूद थे।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें



