HomeUttarakhandAlmora पहुंचे प्रधानमंत्री ने साधा विपक्ष पर निशाना, दिया जीत का मंत्र

Almora पहुंचे प्रधानमंत्री ने साधा विपक्ष पर निशाना, दिया जीत का मंत्र

खबर संसार, अल्मोड़ा : Almora पहुंचे प्रधानमंत्री ने साधा विपक्ष पर निशाना, दिया जीत का मंत्र, पीएम ने आठ साल में अल्मोड़ा में यह दूसरी जनसभा की। इससे पहले उन्होंने 2014 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान Almora में जनसभा की थी। पीएम ने अपने अंदाज में कुमाऊं के कुलदेवता गोल्ज्यू महाराज, भगवान बागनाथ और मां नंदा के अभिवादन से संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आकर मुझे बहुत खुशी होती है। मैं यहां के सभी देवी देवताओं को प्रणाम करता हूं। कहा कि अल्मोड़ा में यह भीड़ देखकर लग रहा है कि इस बार भी भाजपा को जीत मिलेगी।

ये भी पढें- फ्रिज में रखा हुआ Stale food खा रहे हैं तो हो जाइए सावधान!

सबमें डालो फूट, मिलकर करो लूट

उत्तराखंड में चुनाव से पहले प्रचार करने Almora पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का संकल्प लेकर काम कर रही है। लेकिन हमारे विरोधियों का फॉर्मूला है- ‘सबमें डालो फूट, मिलकर करो लूट’। उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश में कांग्रेस की नीति रही है- सबमें डालो फूट, मिलकर करो लूट।’

शतप्रतिशत कोरोना टीकाकरण

‘पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी’ उत्तराखंड के काम आएंगे। पर्यटकों को लुभाने के लिए उत्तराखंड में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जिसमें चारधाम ऑलवेदर रोड प्रोजेक्ट विशेष है। चिंता जताते हुए पीएम ने कहा कि कोरोनाकाल में कांग्रेस ने सिर्फ और सिर्फ राजनीति ही की थी। जबकि, हकीकत यह है कि उत्तराखंड सरकार ने पर्वतीय जिलों में भी गांव-गांव जाकर शतप्रतिशत कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया, जिससे पहली डोज लगाने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बना है।

पलायन रोकने पर पीएम का जोर

पीएम ने अपने भाषण में सबसे ज्यादा पलायन के मुद्दे पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि, पिछली सरकारों में, यहां तक कि उत्तर प्रदेश का हिस्सा होने के समय से पलायन उत्तराखंड का एक मुख्य मुद्दा रहा है, लेकिन ये वर्तमान चुनाव पलायन को पलटने वाला और पर्यटन को बढ़ाने वाला चुनाव है।

पर्यटन को बढ़ावा

पीएम ने कहा कि, बीजेपी पर्यटन, प्रगति, प्रकृति और रोजगार के लिए काम करने वाली सरकार है। अब यहां से जाएंगे नहीं बल्कि लोगों को यहां बुलाएंगे और यहां की प्रकृति के दर्शन कराएंगे। बीजेपी के कमल और उत्तराखंड के ब्रह्मकमल का अटूट नाता है और इसलिए डबल इंजन की सरकार गरीब का दर्द समझती है। उसकी दिक्कतों को दूर करने के लिए दिन रात काम कर रही है। हाल ही में राज्य में 17,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।

100 फीसदी टीकाकरण

उत्तराखंड में शत-प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन को बड़ी उपलब्धि बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि, उत्तराखंड उन राज्यों में शामिल हुआ जिसने शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन डोज का रिकॉर्ड बनाया जो टीके पर टोका-टोकी करने वाले लोगों के मुंह पर तमाचा है। बीजेपी सरकार ने हर एक गरीब तक वैक्सीन पहुंचाई चाहे उनके सामने बर्फबारी हो, नदी-नाले हों, प्राकृतिक आपदाएं आई हों, सब संकट पार करके हमारे हेल्थ वर्करों ने गांव-गांव तक वैक्सीन पहुंचाई और ज्यादा से ज्यादा लोगों का जीवन बचाने का लक्ष्य को लेकर काम किया गया। पहले हमारे देश में एक वैक्सीन को लगाते-लगाते 40 साल लग जाते थे।

बागेश्वर रेल लाइन पर दिया भरोसा

आज उत्तराखंड में चारों धामों को जोड़ने के लिए ऑल वेदर रोड का काम चल रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का काम तो चल ही रहा है, पहाड़ों पर सड़कें बनाना आसान नहीं है, लेकिन आज उत्तराखंड में चारों धामों को जोड़ने के लिए ‘ऑल वेदर’ रोड का काम चल रहा है. जहां ये सड़क को मुश्किल बताते थे, वहां आज पहाड़ों पर रेल भी पहुंच रही है। साथ ही टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का सपना भी आने वाले समय में जरूर साकार होगा।

जनसभा में ये लोग रहे मौजूद

जनसभा स्थल पर मंच में पीएम मोदी के अतिरिक्त सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, चुनाव सह प्रभारी लॉकेट चटर्जी, सांसद अजय टम्टा, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, कार्यक्रम सह संयोजक केदार जोशी, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, विधायक रघुनाथ सिंह चैहान, महेश नेगी, रेखा आर्या, मोहन सिंह मेहरा, कैलाश शर्मा, महेश जीना, प्रमोद नैनवाल और अनिल शाही मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.