इस्लामाबाद, खबर संसार। जी, हां आप ने सही पढ़ा पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में नजर आई एक विचित्र वस्तु, जिसे अनआइडेंटीफाइड फ्लाइंग ऑबजेक्ट यानी यूफओ बताया जा रहा है।
इस्लामाबाद (Islamabad) के पॉश शहरी इलाके DH1 के ऊपर हाल ही में एक रहस्यमयी त्रिकोणीय वस्तु को उड़ते देखा गया। इस नजारे को एक शख्स ने कैमरे में कैद भी किया है।
वायरल हो रहा वीडियो
एलियन (Alien) यान UFO का वीडियो पाकिस्तान के 33 वर्षीय अर्सलान वाराइच ने बनाया है। यूट्यूब पर पोस्ट ये 12 मिनट का वीडियो वायरल हो रहा है। अर्सलान वाराइच ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि ये क्या है। मैंने उसे 12 मिनट तक फिल्माया।
मैं करीब 2 घंटे तक उसे आसमान में देखता रहा। उड़ने वाली वस्तु काले रंग की थी। खुली आंखों से देखने पर गोलाकार आकृति लग रही थी, लेकिन जब कैमरे को जूम किया गया तब पता चला कि यह त्रिकोण है। जिसके तीनों तरफ कोई नुकीले कोने नहीं हैं’।
ये भी पढ़ें – अब गैस के साथ ये सामान भी मगांं सकते है अपने घर, होगी होम डिलिवरी
पहले भी हुए हैं इस तरह के दावे
‘द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार, न तो वह सूरज की रोशनी को परावर्तित कर रहा था न ही उसमें से कोई रोशनी निकल रही थी। कॉन्सपिरेसी थ्योरी देने वालों का कहना है कि यह एक एलियन यान था। जो नीचे की तरफ आया।
उसके बाद ऊपर जाते-जाते गायब हो गया। बता दें कि पहले भी कई बार इस तरह के दावे किए जा चुके हैं। खासकर अमेरिका में UFO दिखाई देने की खबरें बीच-बीच में आती रहती हैं।
स्पेस एजेंसी का नहीं आया बयान
अंतरराष्ट्रीय स्पेस एजेंसी या पाकिस्तान की तरफ से फिलहाल इस पर कोई बयान नहीं आया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोग इसे UFO मान रहे हैं और इसके बहाने पाकिस्तान पर तंज भी कसे जा रहे हैं। कुछ का यहां तक कहना है कि पाकिस्तान को एलियन उसके कर्मों की सजा देंगे।
ताजा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े



