HomeUttarakhandबीजेपी को बड़ा झटका, सीएम पुष्कर धामी हारे, जाने कौन कहांं से...

बीजेपी को बड़ा झटका, सीएम पुष्कर धामी हारे, जाने कौन कहांं से जीता

उधम सिंह नगर की सबसे चर्चित सीट खटीमा जहां से बीजेपी के सीएम पुष्कर सिंह धामी चुनावी मैदान में हैं वो पार्टी के हाथ से निकलती दिख रही है। यहां पर पुष्कर सिंह धामी को करीब 5180 वोटो से कांग्रेस को भुवन चंद कापड़ी हरा दिया है।

अरविंद पांडेय ने तोड़ा शिक्षा मंत्री के हारने का मिथक, गदरपुर से जीते

गदरपुर से बीजेपी प्रत्याशी अरविंद पांडेय ने जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही अरविंद पांडेय ने शिक्षा मंत्री के चुनाव हारने के मिथक भी तोड़ दिया है। वहीं सितारगंज सीट पर बीजेपी के सौरभ बहुगुणा जीते हैं। चम्पावत विधानसभा से बीजेपी के कैलाश गहतोड़ी 5299 वोट से जीत गए हैं।

हरिद्वार ग्रामीण से बीजेपी को लगा झटका, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद हारे

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद हार गए हैं। इसे बीजेपी को लगे एक झटके के तौर पर देखा जा रहा है। यहां पर कांग्रेस की अनुपमा रावत ने की जीत दर्ज की है। अनुपमा ने यतिस्वरानंद को करीब 6 हजार वोटों से हराया है।

टिहरी विधानसभा की 6 सीटों पर हाल, 4 सीटों पर बीजेपी तो 2 पर कांग्रेस आगे

देवप्रयाग में बीजेपी को 5262 वोट, वहीं कांगेस को 5286। प्रताप नगर में कांग्रेस को 6686, बीजेपी को 6024, आप को 298 वोट। धनोल्टी में कांग्रेस को 4362, बीजेपी को 61744 और आप को 1185 वोट। टिहरी गढ़वाल में कांग्रेस को 1487, वहीं बीजेपी को बड़ी बढ़त अब तक 6233 वोट। नरेंद्र नगर में बीजेपी 3316 और कांग्रेस 4860 वोटों पर। घनसाली में 9415 और कांग्रेस 5687, वहीं भीमलाल निर्दलीय 5692 वोटों पर। टिहरी जिले की 6 सीटों में 4 सीट पर भाजपा आगे और 2 सीट पर कांग्रेस आगे

हरीश रावत 14 हजार वोटों से चुनाव हारे, लालकुआं सीट से BJP की जीत 

उत्तराखंड की लालकुआं विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे पूर्व सीएम और पार्टी के दिग्गज नेता हरीश रावत चुनाव हार गए हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के डॉ। मोहन सिंह बिष्ट ने हरीश रावत को लगभग 14000 वोटों से हरा दिया है।

एक चौथाई सीटों पर क्या तय हुआ नतीजा? यहां प्रत्याशी ले चुके 5000 वोटों से ज़्यादा की लीड 

उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों के रुझान लगातार अपडेट हो रहे हैं और अधिकांश जगह तीसरे राउंड की गिनती चल रही है या संपन्न हो रही है। इस बीच, उन 17 सीटों पर नज़र न सिर्फ राजनीतिक पार्टियों की बनी हुई है, बल्कि मतदाताओं की भी धड़कनें तेज़ हैं कि यहां नतीजा आ गया है या अभी कोई फेरबदल हो सकता है। दोपहर 12 बजे के बाद ये वो सीटें हैं, जहां लीड लेने वाले प्रत्याशी 5000 से ज़्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। उत्तराखंड में चुनावी हार जीत के पिछले ट्रेंड देखे जाएं तो वोटों का यह अंतर हार जीत तय करने में अधिकांश सीटों पर निर्णायक रहा है।

टिहरी की प्रतापगनगर विधानसभा सीटर पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत!

खबर है कि टिहरी की प्रतापनगर विधानसभा सीट कांग्रेस ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। जानकारी के अनुसार प्रतापनगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी को 2165 वोट मिले हैं, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकि है।

विकासनगर विधानसभा सीट पर 7वें राउंड की मतगणना पूरी, यहां BJP को बढ़त

देहरादून की विकासनगर विधानसभा सीट पर 7वें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। यहां पर बीजेपी कांग्रेस से आगे दिख रही है। सातवें राउंड में सातवें राउंड में बीजेपी प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान को मिले 4729 वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी नवप्रभात को 2615 वोट मिले हैं। वहीं जानकारी के अनुसार बीजेपी प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान 5289 वोट से आगे चल रहे हैं।

देहरादून की चकराता सीट पर चौथे राउंड की मतगणना पूरी, कांग्रेस दिख रही आगे

उत्तराखंड में चुनावी मतगणना के दौरान देहरादून की चकराता सीट पर चौथे राउंथ की मतगणना पूरी हो चुकी है। ऐसे में कांग्रेस कुछ आगे नजर आ रही हैं। चौथे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह को 2884 वोट मिले हैं, वहीं बीजेपी प्रत्याशी रामशरण नौटियाल को 2246 वोट मिले हैं।

श्रीनगर सीट पर कांग्रेस की बढ़त घटी, चौबट्टाखाल में सतपाल महाराज आगे

पौड़ी गढ़वाल की चर्चित श्रीनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की बढ़त घटी। मतगणना के सातवें चरण के बाद कांग्रेस के गणेश गोदियाल महज 339 वोटों की बढ़त के साथ भाजपा से आगे चल रहे हैं। वहीं पौड़ी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी ने कांग्रेस प्रत्याशी के मुकाबले 880 वोटों की बढ़त बना रखी है। जबकि चौबट्टाखाल विधानसभा सीट पर भाजपा के सतपाल महाराज अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी के मुकाबले 400 वोटों से आगे चल रहे हैं।

उत्तराखंड में कांग्रेस के खाते में गई पहली सीट, लोहाघाट से खुशाल सिंह जीते

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पहली सीट का नतीजा साफ हो गया है। यहां लोहाघाट विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी ने 6118 मतों से जीत दर्ज की।

कुमाऊं की 29, गढ़वाल की 41 सीटों पर कहां कौन आगे?

उत्तराखंड विधानसभा चुनावों (Uttarakhand Assembly Elections Results 2022) के नतीजे अब धीरे-धीरे साफ होने लगे हैं। यहां अब तक आए रुझानों (Uttarakhand Votes Counting) में बीजेपी बहुमत के आंकड़े को पार करती दिख रही है। वहीं कांग्रेस महज 20 के आसपास सीटों पर सिमटती दिख रही है, जबकि आम आदमी पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। इस बीच कुमाऊं अंचल (Kumaon Region) और गढ़वाल को लेकर में भी दिलचस्प रुझान दिख रहे हैं। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से अलग होने के बाद साल 2000 में नये राज्य के तौर पर उभरे उत्तराखंड को दो प्रमुख अंचलों में बांटा जाता है और इसी आधार पर राजनीतिक समीकरणों को भी समझा जाता रहा है। पढ़ें विस्तार से खबर

देहरादून के रायपुर में बीजेपी प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ की बढ़त घटी

देहरादून के रायपुर विधानसभा में पांचवें राउंड की मतगणना पूरी। पांचवें राउंड में बीजेपी प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ को मिले 2006 वोट, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट ने 3800 वोट हासिल किए। इसके साथ ही बीजेपी प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ की बढ़त घटकर 2283 वोट पर पहुंच गई है।

देहरादून के मसूरी से बीजेपी प्रत्याशी गणेश जोशी को बढ़त

देहरादून के मसूरी विधानसभा सीट पर 3 राउंड की मतगणना पूरी। तीसरे राउंड में बीजेपी प्रत्याशी गणेश जोशी को मिले 2916 वोट, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी को मिले 2119 वोट। इस तरह तीनों राउंड मिलाकर बीजेपी प्रत्याशी गणेश जोशी 5338 वोट से आगे चल रहे हैं।

देहरादून की रायपुर सीट से बीजेपी के खजान दास आगे

देहरादून के रायपुर विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड की मतगणना पूरी। यहां बीजेपी प्रत्याशी खजान दास 5558 वोट से आगे चल रहे हैं। देहरादून के विकास नगर से बीजेपी, सहसपुर में कांग्रेस को बढ़त चंपावत विधानसभा में दूसरे राउंड की काउंटिंग पूरी। भाजपा के प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी 302 वोटों से बीजेपी आगे। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा तीसरे राउंड में बीजेपी के स्वामी यतिस्वरानंद आगे। ज्वालापुर विधानसभा में बीजेपी के सुरेश राठोर आगे। चम्पावत जिलें की लोहाघाट विधानसभा सीट पर नौवें राउंड की काउंटिंग पूरी। कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी 5145 वोट से आगे।

देहरादून के विकास नगर विधानसभा सीट पर पांचवें राउंड की मतगणना पूरी, बीजेपी प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान 1115 वोट की लीड पर। देहरादून के सहसपुर विधानसभा सीट पर 5वें राउंड की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी आर्येंद्र शर्मा करीब 10 हजार मतों से आगे।

लोहाघाट में कांग्रेस को बढ़त, डोईवाला सीट पर बीजेपी प्रत्याशी आगे

चंपावत जिले की लोहाघाट विधानसभा सीट पर आठवें राउंड की काउंटिंग हुई पूरी। यहां कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी 4151 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं बागेश्वर की कपकोट विधानसभा सीट तीन चरणों की गिनती पूरी होने पर बीजेपी के सुरेश गढ़िया अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी व कांग्रेस प्रत्याशी ललित ललित फर्स्वाण से 1791 वोटों से आगे चल रहे हैं।  उधर देहरादून के डोईवाला विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। यहां बीजेपी के बृजभूषण गैरोला को अब 5304 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गिन्नी को 1530 वोट मिले।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.