खबर-संसार, नई दिल्ली : अगर परेशान हैं मोटापे से तो आजमाएं ये घरेलू Tips, मिलेगा जबरदस्त फायदा, आज के मौजूदा समय में 60 प्रतिशत से अधिक लोग मोटापे से ग्रसित है। मगर उनका वजन फिजिकल एक्टिविटी और हेल्दी डाइट के बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। मोटापा बढ़ता ही जा रहा है, वजह है हमारा खानपान। जिससे लागतार बीमारियां बढ़ रही है। तो ऐसे में आप रसोईघर में मौजूद सामग्री से उपचार भी अपना सकते हैं। इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं हैं। तो आइए जानते है आखिर क्या है वह घरेूल Tips। और कैसे करना है इस्तेमाल।
ये भी पढें- बड़ा हादसा- सेना का helicopte क्रैश, बचाव अभियान शुरू
नीबू पानी व शहद
नीबू पानी और शहद वजन घटाने में बेहद कारगर है। इसके लिए आपको सुबह के समय एक गिलास हल्के गर्म पानी में एक चैथाई नींबू और एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर नियमित सेवन करने से बहुत ही जल्द वजन घटने लगता है। नींबू और शहद पाचन तंत्र को डिटॉक्स करने के लिए जाने जाते हैं।
जीरा पानी बेहद फायदेमंद
यहां आपको बता दें कि जीरा पानी स्वास्थ्य को बहत लाभ पहुंचाता है। जीरे का पानी वजन कम करने में मदद है। इसके लिए आपको रातभर पानी में एक चम्मच जीरे को भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह खाली पेट इसका सेवन करें ये Tips वजन कम करने में मदद करता है।
अजवाइन का सेवन जरूरी
अजवाइन के पानी का सेवन करने से वजन घटता इसके लिए आपको एक चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में भिगोकर रातभर के लिए रख दें। अगली सुबह इसे उबालकर छान लें और इसका सेवन करें।
रायता
हमारे घरों में रायता काफी लोकप्रिय रूप से खाया जाता है। ये स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। जो पाचनतंत्र को स्वस्थ रखता है। ये मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। रायते में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो आंत के अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। आप इसे मौसमी सब्जियों और फलों का इस्तेमाल करके बना सकते हैं।
चने का सत्तू
भुनी हुई चना दाल का ये दरदरा पाउडर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। सत्तू फाइबर से भरपूर होता है। ये वजन घटाने में मदद करता है। इसमें भरपूर कैलोरी की मात्रा पायी जाती है।
