HomeNationalबड़ा हादसा- सेना का helicopte क्रैश, बचाव अभियान शुरू

बड़ा हादसा- सेना का helicopte क्रैश, बचाव अभियान शुरू

खबर-संसार, नई दिल्ली : बड़ा हादसा- सेना का helicopte क्रैश, बचाव अभियान शुरू, आज जम्मू-कश्मीर से मामला सामने आ रहा है, जहां पर एक सेना का helicopter क्रैश हो गया। मामला बांदीपुरा जिले के गुरेज के बताया जा रहा है जहां पर सेना का चीता हेलीकॉप्टर गश्त करने को निकला था, जहा पर helicopter बर्फ से ढके पहाड़ी इलाके में हादसे का शिकार हुआ। माना जा रहा है कि पायलट व को-पायलट सुरक्षित हैं। लेकिन बचाव अभियान जारी है।

ये भी पढें- सपा की हुई हार तो युवक ने खाया Poison, अस्पताल में भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरेज के तुलैल इलाके में आज शुक्रवार को सेना का helicopter हादसे का शिकार हो गया। अधिकारियों की मानें तो गुरेज घाटी के गुजरां नाला इलाके में सेना का हेलीकॉप्टर गश्त पर था। अचानक आई खराबी के कारण यह हादसा हो गया। सूचना मिलने के बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि हेलीकॉप्टर के पायलट और को-पायलट के बारे में पता लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि पायलट और को-पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए, लेकिन अधिकारियों ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

टूट गया था helicopter का कंट्रोल रूम से संपर्क 

गुरेज के एसडीएम के मुताबिक कि इलाके में गश्ती कर रहे सेना के helicopter का संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया था। इसके बाद सीधे हादसे की खबर सामने आई। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर क्रैश के कारणों का पता लगाया जा रहा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक सेना का चीता हेलीकॉप्टर बर्फ से ढके पहाड़ी इलाके में हादसे का शिकार हुआ। अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हादसे की जगह तलाशी के लिए पहुंची सुरक्षा बलों की टीम बर्फ हटाकर साथियों को ढूंढ रही है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.