खबर संसार लालकुआ।2 रुपया खरीद तो 2 रुपया बिक्री बढ़ोतरी दूध में। जी हा दुग्ध संघ उत्पादकों से 39 रुपया प्रति लीटर खरीदेगा लिहाजा 2रुपए की वृद्धि रेट में की गई है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं प्रबंध कमेटी बैठक में दुग्ध उत्पादकों को होली का तोहफा दिया गया। दुग्ध संघ 17 मार्च से दूध की खरीद मूल्य में दो रुपया प्रति लीटर वृद्धि कर दी गई है।
2 रुपया खरीद तो 2 रुपया बिक्री बढ़ोतरी दूध में
अब दुग्ध उत्पादकों से 37 रुपया प्रति लीटर के स्थान पर 39 रुपया प्रति लीटर दूध खरीदा जाएगा। दुग्ध संघ पर्यटन सीजन को देखते हुए पर्यटन सीजन को देखते हुए बाजार में लस्सी और आइसक्रीम की बिक्री शुरू करने का भी निर्णय लिया गया। लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा
बताया कि दुग्ध समितियों से खरीदे जा रहे दूध के मूल्य में 17 मार्च से दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से जिले के लगभग 29 हजार दुग्ध उत्पादक लाभान्वित होंगे।
मुकेश बोरा ने बताया कि इससे पशु रोग निवारण शिविर, पशु नस्ल सुधार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। गंगा गाय महिला डेरी योजना अंतर्गत दुधारू पशु खरीदने के लिए अनुदान पर ऋण दिया जा रहा है। बोरा ने बताया कि दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन राशि करीब 12 करोड़ रुपये का भुगतान डीबीटी के जरिये सीधे प्रत्येक दुग्ध उत्पादक के खाते में किया गया है। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों, समितियों, अधिकारियों, कर्मचारियों को होली की शुभकामना दी। बैठक में प्रबंध कमेटी के किशन सिंह, भगत सिंह कुमटिया, राजेंद्र प्रसाद आर्या, आनंद सिंह नेगी, हेमा देवी, गीता दुम्का, राजेंद्र सिंह चौहान, रीता जोशी, अतुल गुप्ता, उमेश पढालनी थे


