खबर संसार हल्द्वानी। यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी जेसीबी अतिक्रमण पर गरजी,! जी हा कल काठगोदाम से लेकर तिकोनिया तक जेसीबी गरजी। कल 102 अतिक्रमण हटाए। और आज ओके होटल से लेकर बरेली रोड नवीन मंडी तक। इस बीच सभी छोटे बड़े अतिक्रमण हटाया गया। करीब 100 से अधिक संख्या आज रही।
यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी जेसीबी अतिक्रमण पर गरजी,!
आज अतिक्रमण हटाने के समय नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय सिटी मजिस्ट्रेट पंकज रिचा सिंह के साथ पुलिस प्रशासन की टीम मोजूद थी। कई जगह टीम को विरोध झेलना पड़ा। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय और सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने कहा की अतिक्रमण किसी हालत में बर्दास्त नही किया जाएगा। बॉम्बे क्रॉकरी के बाहर जहा नाला है उसके ऊपर पुलिस बूथ बनाया जायेगा उक्त बात नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने मौके पर प्रेस को जानकारी दी।
