खबर संसार हल्द्वानीःस्पा सेंटर संचालक को पुलिस ने उठा लिया! जी हा तिकोनिया स्थित स्पा सेंटर में देह व्यापार के चर्चित मामले में पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपित और स्पा सेंटर संचालक राहुल जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 12 जून को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और पुलिस की संयुक्त छापेमारी के दौरान मौके से फरार हो गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
, जबकि संचालक12 जून को पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारकर देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया था। कार्रवाई के दौरान छह युवतियों को रेस्क्यू किया गया था। मौके से स्पा सेंटर की महिला मैनेजर, एक कर्मचारी और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया राहुल जायसवाल फरार हो गया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि इस मामले में पुलिस नियमनुसार कार्यवाही कर रही है
