खबर संसार, नई दिल्ली: मुलायम सिंह Yadav से मिले नाराज शिवपाल, बयां किया ये दर्द!, उत्तर प्रदेश की राजनीति भी क्या-क्या रंग दिखाती है। कभी इस करवट, तो कभी उस करवट। अभी कुछ दिन पहले ही विधानसभा चुनाव-2022 में समाजवादी पार्टी व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) गठबंधन कर एक साथ चुनाव लड़ा था। नतीजे आने के बाद इस गठंबधन को हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी विधायकों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें शिवपाल सिंह Yadav को नही बुलाया गया। इस बात से नाराज शिवपाल अपने बड़े भाई सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मिलकर दर्द साझा किया।
ये भी पढें- योगी का खौफ ! बीते 15 days में 50 अपराधियों ने किया ‘सरेंडर’…
बैठक में हार की समीक्षा
बता दें कि 2022 विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी मुख्यालय में सहयोगी दलों के साथ हार पर अखिलेश यादव मंथन करेंगे। इस बैठक में उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव को नहीं बुलाया गया। इस लिए वह इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। इस बात से नाराज शिवपाल दिल्ली पहुंच गए वहां उन्होंने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर अपना दर्द साझा किया।
गठबंधन सहयोगियों को न्योता
सपा में सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बातचीत में गठबंधन की मजबूती पर भी चर्चा होगी। अगला लोकसभा चुनाव मिल कर भी लड़ने पर चर्चा होगी। विधानसभा में सपा गठबंधन के 125 विधायक हैं। इसमें गठबंधन के 14 विधायक शामिल हैं। बैठक में रालोद, सुभासपा, जनवादी पार्टी, महान दल, अपना दल कमेरावादी शामिल होंगे। शिवपाल यादव सपा विधायकों की बैठक में न बुलाए जाने से नाराज हैं। नवनिर्वाचित विधायकों को मीटिंग में शिवपाल यादव सपा विधायक के तौर पर आना चाहते थे जबकि सपा, उन्हें सपा विधायक के बजाए प्रसपा अध्यक्ष के तौर पर ज्यादा अहमियत दे रही है। इसलिए उन्हें सहयोगी दल में रखा हुआ है। पर शिवपाल के तेवर बता रहे हैं कि, अब वह बड़ा निर्णय कर सकते हैं। ऐसा लगता है कि, अब एक बार फिर मुलायम परिवार में दूरियां बनने लगेंगी।


