HomeUttarakhand5 महार (बोर्डस्) ने अपना 74वें स्‍थापना दिवस धूूमधाम से मनाया

5 महार (बोर्डस्) ने अपना 74वें स्‍थापना दिवस धूूमधाम से मनाया

देहरादून, खबर संसार। 27 मार्च 2022 को सेना की 5 महार (बोर्डस्) ने भानियावाला, देहरादून में अपना 74वाँ स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने अपनी सेना में सेवाकाल के दौरान साथ बिताए दिनों को साझा किया।

समारोह में बटालियन के वरिष्ठ वृद्ध सैनिक ओ0 कै0 (धर्मगुरू) बी.पी. पुरोहित ने बटालियन के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि 5 महार (बोर्डस्) की स्थापना 23 मार्च 1948 में की गई थी। बटलियन ने 74 वर्षों के दौरान अनेक उपलब्धियाँ हासिल की है। बटालियन के उत्कृष्ट कार्यों के लिए बटालियन को कई पदकों एवं साइटेशन से सम्मानित किया गया।

वरिष्‍ठ सैनिकोंं व अतिथियों का किया स्‍वागत

बटालियन ने शान्ति सेना के रूप में अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोमलिया में अपनी सेवा दी है। एक ऑपरेशन के दौरान 1 जे.सी.ओ. व 6 जवान शहीद हो गये थे और कुछ जवान गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। इस अवसर पर हरियाणा से आये बटालियन के पूर्व सैनिक ह0 टोडर सिंह गिल, कै0 रामपाल यादव व सू0 दयानन्द पुनिया विशेष रूप से उपस्थित थे।

स्थापना दिवस समारोह में पीबीओआर पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी व अन्य महार पल्टन के पूर्व सैनिकों को भी आमन्त्रित किया गया। स्थापना दिवस में 5 महार संगठन के अध्यक्ष कै0 भगत सिंह राणा ने वरिष्ठ सैनिकों व अतिथियों का स्वागत किया और जिन पूर्व सैनिको का स्वर्गवास हो गया और शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और उनकी याद में 2 मिनट का मौन रखा।

इसे भी पढ़े- 12 अप्रैल तक हर हाल में बन जाना चाहिए कलसिया पुल : मंडलायुक्‍त

इस अवसर पर पीबीओआर के अध्यक्ष पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट ने पूर्व सैनिकों को केन्द्र सरकार व राज्य सरकार से मिलने वाली लाभकारी व कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। समारोह में पीबीओआर के संगठन मंत्री कै0 सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने वीर रस की कविता सुनाकर सबका मन मोह लिया। टोडर सिंह गिल ने भी अपने विचार रखकर कहा कि इस प्रकार के समारोह को बनाने के लिए सभी को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। समारोह का संचालन संगठन के अध्यक्ष कै0 भगत सिंह राणा ने किया।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.