लखनऊ, खबर संसार। नवरात्र के पहले दिन यूपी के सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि से पुलिस विभाग की तरफ से महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जाए और बेटियों की सुरक्षा के लिए सभी स्कूल-कॉलेज में एंटी रोमियो स्क्वॉड सक्रिय किए जाएं।
प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने गृह विभाग से 100 दिनों की कार्ययोजना के तहत प्राथमिकताएं तय कर तेजी से कार्यवाही करने को कहा है। उन्होंने बताया कि योगी ने पुलिस विभाग में 100 दिनों में कम से कम 10,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
इसे भी पढ़े-पंजाब में आप की सरकार पर इस मंत्री ने साधा निशाना कहा- ‘आप’ पार्टी बच्चा पार्टी
अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए, ”नवरात्र के पहले दिन से ही पुलिस विभाग महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाए। बेटियों की सुरक्षा के लिए सभी स्कूल-कॉलेज में एंटी रोमियो स्क्वॉड सक्रिय किए जाएं। इसके साथ ही पुलिस की एक टीम शाम को बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त लगाए।”
10 अप्रैल से मिशन शक्ति का आगाज
सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 अप्रैल से प्रदेश भर में मिशन शक्ति से जुड़े कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, सहगल के मुताबिक, योगी ने निर्देश दिया कि महिला कांस्टेबल को बीट स्तर पर तैनात किया जाए और सभी विभागों के कर्मचारी समन्वय स्थापित कर महिला बीट अधिकारी के साथ गांव की महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें प्रदेश सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएं।
मुख्यमंत्री ने हर थाने और जनपद में शीर्ष दस अपराधियों को चिह्नित कर उनके प्रति कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रवक्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि चार्जशीट के संबंध में समीक्षा की जाए और यूपी गैंगस्टर एक्ट व गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई सुनिश्चित हो।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
