HomeNationalपंजाब में आप की सरकार पर इस मंत्री ने साधा निशाना कहा-...

पंजाब में आप की सरकार पर इस मंत्री ने साधा निशाना कहा- ‘आप’ पार्टी बच्‍चा पार्टी

हरियाण, खबर संसार। पंजाब के भगवंतमान की सरकार पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने जमकर निशाना साधा है। मीडिया से बात करते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी (आप) को बच्चा पार्टी करार देते हुए मुद्दों की पर्याप्त जानकारी नहीं होने का आरोप लगाया है।

हरियाणा के गृह मंत्री विज ने कहा कि अभी पंजाब सरकार के दूध के दांत भी नहीं टूटे हैं। इस पार्टी का जन्म धोखे से हुआ है। अन्ना हज़ारे के आंदोलन में कहीं भी ये एजेंडा नहीं था कि राजनीतिक पार्टी बनाई जाएगी।

हिंदी भाषी क्षेत्र के मुद्दे हैं तो इन सबका फैसला होगा

अनिल विज ने कहा कि पंजाब में जो सरकार आई है ये ‘बच्चा पार्टी’ है इन्हें मुद्दों की पूरी जानकारी नहीं है। चंडीगढ़ का मुद्दा है लेकिन वह अकेला मुद्दा नहीं है उसके साथ एसवाईएल का जल का मुद्दा है, हिंदी भाषी क्षेत्र के मुद्दे हैं तो इन सबका फैसला होगा किसी एक का नहीं।

इसे भी पढ़ें:नवरात्रि के पहले दिन ऐसे करें माँ शैलपुत्री की पूजा, इस मन्त्र से मां को करें प्रसन्‍न

बताते चले की हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज यह बयान पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के चंडीगढ़ को पंजाब में स्‍थानांतरित करने के प्रस्‍ताव पर आया है। बता दें की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में एक बयान दिया था।

जिसमें उन्होंने कहा था कि चंडीगढ़ पंजाब को स्थानांतरित करने का प्रस्ताव सर्वसमम्मति से पारित किया गया है। पंजाब के मुद्दों और अधिकारों के लिए हम केंद्र सरकार से संपर्क करेंगे और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से वक्त मांगेंगे। जरूरत पड़ी तो पंजाब के अधिकारों के लिए जहां भी जाना हो जाएंगे।

इसे भी पढ़े- कुत्तों में कोरोना की तरह फैल रहा पार्वो वायरस, जाने क्‍या है लक्षण

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.