HomeNationalनवरात्रि का दूसरा दिन, मां Brahmacharini का ऐसे करें पूजन

नवरात्रि का दूसरा दिन, मां Brahmacharini का ऐसे करें पूजन

खबर संसार, नई दिल्ली:  नवरात्रि का दूसरा दिन, मां Brahmacharini का ऐसे करें पूजन, चैत्र नवरात्रि की शुरूआत 2 अप्रैल से हो चुकी हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा का विधान है। वहीं आज 3 अप्रैल को नवरात्रि की दूसरा दिन अर्थात मां ब्रह्मचारिणी के पूजा अर्चना का दिन है। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना मन से करने से भक्तों को अपने कार्य में सदैव सफलता मिलती है। मां Brahmacharini दुष्टों को सन्मार्ग दिखाने वाली हैं। माता की भक्ति से व्यक्ति में तप की शक्ति, त्याग, सदाचार, संयम और वैराग्य जैसे गुणों में वृद्धि होती है।

ये भी पढें- मस्जिदों से loudspeaker हटाओ, वर्ना होगा हनुमान चालीसा का पाठ

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विधि-विधान

  • सुबह उठकर जल्दी स्नान कर लें, स्थल को गंगाजल से शुद्ध कर लें।
  • घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
  • मां दुर्गा का गंगा जल से अभिषेक करें।
  • अब मां दुर्गा को अर्घ्य दें।
  • मां को अक्षत, सिन्दूर और लाल पुष्प अर्पित करें, प्रसाद के रूप में फल और मिठाई चढ़ाएं।
  • धूप और दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें और फिर मां की आरती करें।
  • मां को भोग भी लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
  • अप्रैल माह के पहले सप्ताह में इन राशियों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, नवरात्रि रहेगी फलदायी

मां Brahmacharini को इन चीजों का लगाए भोग

देवी मां Brahmacharini को गुड़हल और कमल का फूल बेहद पसंद है पूजा के दौरान इन्हीं फूलों को देवी मां के चरणों में अर्पित करें। चूंकि मां को चीनी और मिश्री काफी पसंद है इसलिए मां को भोग में चीनी, मिश्री और पंचामृत का भोग लगाएं। मां ब्रह्मचारिणी को दूध और दूध से बने व्यंजन अति प्रिय होते हैं। इसलिए आप उन्हें दूध से बने व्यंजनों का भोग लगा सकते हैं। इस भोग से देवी ब्रह्मचारिणी प्रसन्न हो जाएंगी। मान्यता है कि ऐसा करने से मनुष्य दीर्घायु होता है। इनकी उपासना करने से मनुष्य में तप, त्याग, सदाचार आदि की वृद्धि होती है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.