HomeNationalमस्जिदों से loudspeaker हटाओ, वर्ना होगा हनुमान चालीसा का पाठ

मस्जिदों से loudspeaker हटाओ, वर्ना होगा हनुमान चालीसा का पाठ

खबर संसार, मुंबई : मस्जिदों से loudspeaker हटाओ, वर्ना होगा हनुमान चालीसा का पाठ, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र महाअघाड़ी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर जल्द ही मस्जिदों से लाउउस्पीकर नहीं हटाए गए, तो (मनसे) मस्जिदों की ओर loudspeaker का मुंह कर हनुमान चालीसा का पाठ करेगी। सरकार को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि सरकार मस्जिदों से लाउडस्पीकर जल्द से जल्द हटवा ले। शरद पवार ने राज्य में जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देकर हिंदुओं में फूट डालने का काम किया है।

ये भी पढें- सीएम की पत्‍नी के आडियो क्लिप मामले में 2 लोगों पर केस, जाने क्‍या था आडियों में

यहां बता दें कि मुंबई के शिवाजी पार्क की एक रैली में मनसे प्रमुख राज ठाकरें ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि “मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी अधिक मात्रा में तेज आवाज के साथ क्यों बजाए जाते हैं? अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर अधिक मात्रा में हनुमान चालीसा के स्पीकर बजने लगेंगे।“ उन्होंने कहा, ‘ मैं प्रार्थना या किसी विशेष धर्म के खिलाफ नहीं हूं। मुझे अपने धर्म पर गर्व है।’

घर में करें इबादत loudspeaker पर नहीं

राज ठाकरे ने कहा कि मैं इबादत के खिलाफ नहीं हूं, अगर किसी को इबादत करनी है तो घर पर जितनी चाहें उतनी करिए, लेकिन सरकार को मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के बारे में गंभीरता से सोचना होगा। मैं सरकार को खुली चेतावनी दे रहा हूं कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम मस्जिद के सामने loudspeaker रख हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए राज ठाकरे ने कहा कि मुख्यमंत्री ने चुनावों के दौरान जिन ताकतों का विरोध किया था, उन्हीं के साथ गठबंधन कर सरकार चला रहे हैं। बाला साहब ठाकरे द्वारा बनाई गई शिव सेना पार्टी अपना आस्तित्व खो चुकी है। क्या बाला साहब ठाकरे जीवित होते तो क्या ऐसा होता, बिल्कुल नहीं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.