खबर संसार, नई दिल्ली : 03 days तक इन राज्यों होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट, अप्रैल महीने की शुरूआत में ही गर्मी का पारा चढ़ने लगा है। मैदान से लेकर पहाड़ों तक इसका असर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत सहित कई राज्यों में भीषण लू चलने की संभावना भी जताई है। साथ ही कई राज्यों में 03 days तक भारी बारिश की संभावना भी जताई है। जिस वजह से गर्मी में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढें- Chaitra Navratri 2079 से चमकने जा रहे इन राशियों के सितारे
मौसम बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ है। अगले कुछ दिनों तक उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत में भीषण लू चलने की आशंका है। उत्तर प्रदेश गुजरात, बिहार दिल्ली, राजस्थान सहित कई मैदानी राज्यों छत्तीसगढ़, झारखंड और तेलंगाना सहित हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों लू चलने की संभावना जताई गई है। जिसकी वजह से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
इन राज्यो में होगी 03 days तक भारी बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बिहार के मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। बारिश के दौरान 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग की बात करें तो तो बंगाल की खाड़ी से तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाएं अगले 03 days तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का कारण बनेंगी। चार अप्रैल से पश्चिम बंगाल के उत्तरी इलाके और सिक्किम में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। तीन से चार अप्रैल को मेघालय में भी भारी वर्षा की संभावना है।
