खबर संसार, नई दिल्ली : Chaitra Navratri 2079 से चमकने जा रहे इन राशियों के सितारे, चैत्र नवरात्रि अर्थात हिन्दुओं के नव वर्ष की शुरूआत। हिंदू नवसंवत्सर 2079 का शुुभारंभ 02 अप्रैल चैत्र नवरात्रि से हो चुका है। इसके साथ ही मांगलिक कार्यक्रम की शुरूआत भी हो जाती है।
ये भी पढें- हल्द्वानी के जंगल में मिला पेड़ से लटके युवक का शव, Suicide note बरामद
इस बार हिंदू नववर्ष में राजा शनि होंगे और महामंत्री गुरु बृहस्पति होंगे। शनि के राजा होने से इस वर्ष जातकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि हिन्दू धर्म के अनुसार, Chaitra Navratri से ही ब्रम्हा जी ने सृष्टि की रचना शुरू की दी। हिन्दू नव वर्ष का प्रारंभ इसी दिन से माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि मीन, तुला, मेष, धनु, वृषभ, कर्क, सिंह, मकर, मिथुन, कन्या, वृश्चिक और कुम्भ राशि वालों के लिए ये वर्ष कैसा रहेगा।
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे मेष राशि वाले
मेष राशि वालों के लिए यह वह काफी अच्छा रहनेवाला है। आत्मविश्वास के साथ पारिवारिक जीवन बेहद सुखमय रहेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी मित्र के सहयोग से व्यापार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि के लिए
वृषभ राशि के लिए यह वर्ष खुशियों की सौगात लेकर आया है। हर क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। वाहन सुख मिलेगा। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन अति उत्साही होने से बचें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
Chaitra Navratri मिथुन राशि-
नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। Chaitra Navratri में आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाहन खरीदने के योग भी बन सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी, परन्तु पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। वाहन सुख में कमी आएगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। सुखद यात्रा पर जाना हो सकता है।
सिंह राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र के बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। विदेश यात्रा भी हो सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानी से मुक्ति मिलने की उम्मीद है।
कन्या राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावन बन रही है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। किसी सम्पत्ति से धनार्जन के साधन विकसित हो सकते हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।
तुला राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चंितति रहेंगे।
वृश्चिक राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। घरेलू समस्याएं बढ़ सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
धनु राशि- बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क बन सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।
मकर राशि- संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। खान-पान में रुचि बढ़ेगी।
कुंभ राशि- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी भी आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं।
मीन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। परिवार का साथ रहेगा। कारोबार का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।



