HomeUncategorizedनेता प्रतिपक्ष के बेटे पर जानलेवा हमला

नेता प्रतिपक्ष के बेटे पर जानलेवा हमला

खबर संसार हल्द्वानी। भीमराव अंबेडकर जयंती के एक कार्यक्रम में नैनीताल के पूर्व विधायक तथा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बेटे संजीव आर्य पर जान से मारने की नीयत से हमला हो गया। हालाकि संजीव आर्य बाल बाल बच गए। पुलिस ने हमले करने वाले को अरेस्ट कर किया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य पर आज बेतालघाट में प्राणघातक हमला हुआ। इस घटना में संजीव बाल-बाल बच गए। पुलिस ने हमलावर को कब्जे में ले लिया है। इस घटना पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आक्रोश जताया है। कहा कि पुलिस हमले की साजिश में शामिल लोगों को भी गिरफ्तार करने के बजाए हमलावर को मानसिक रूप से परेशान बताते हुए घटना को दबाने का प्रयास कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक थाना बेतालघाट क्षेत्रांतर्गत ग्राम जावा में श्री भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व सभा आयोजित की जा रही थी। इस कार्यक्रम में नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक संजीव आर्या, पी सी गोरखा, अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम प्रारम्भ होने से पूर्व जावा थाना बेतालघाट निवासी प्रेम प्रकाश पुत्र आनंद कुमार उम्र 45 वर्ष ने जो कार्यक्रम स्थल पर मौजूद था ने धारदार हथियार छैनी से पूर्व विधायक संजीव आर्य पर, हमला कर दिया। जिससे संजीव आर्या को चोट आयी है। हमलावर प्रेमप्रकाश को स्थानीय लोगों द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के सुपुर्द कर दिया। इस व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में उक्त व्यक्ति के परिजनों व पुलिस ने अवगत कराया कि इसका मानसिक संतुलन ठीक नही है व इसका इलाज भी कराया गया है कुछ समय से दवा

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.