HomeCrimeजयमाला के बाद शादी वाले घर में हुआ कुछ ऐसा की दंग...

जयमाला के बाद शादी वाले घर में हुआ कुछ ऐसा की दंग रह गए लोग, छाया मातम

मथुरा, खबर संसार। उत्तर प्रदेश में अब फ‍िर से अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। ऐसा लग रहा है अपराधियों के दिल से योगी सरकार का खौफ खत्‍म हो गया है। मथुरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां शादी के दौरान के अज्ञात शख्स ने दुल्हन की मां की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

इसे भी पढ़े़े-गर्मी से पाना चाहते है छुटकारा यहां जाए घूूमने, ये है 10 सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन

बता दें कि मृतक महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये खौफनाक घटना मथुरा के नौझील के मुबारिकपुर गांव में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शादी के दौरान घटना को किसने अंजाम दिया, इसका पता लगाया जा रहा है। शादी में जयमाला के बाद जब दुल्हन वापस अपने कमरे में पहुंची तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। दुल्हन ने देखा कि उसकी मां को किसी ने गोली मार दी।

वारदात वाले दिन हुआ कुछ ऐसा

दुल्हन के पिता ने बताया कि जयमाला के बाद जब उनकी बेटी अपने कमरे में गई तो उसने देखा कि उसकी मां की मौत हो चुकी थी। किसी ने उसको गोली मार दी थी।

इस मामले पर मथुरा (ग्रामीण) एसपी शिरीष चंद्र ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। जो भी इस मामले में दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि दुल्हन की मां की हत्या होने के बाद उनके परिजन सदमे में हैं। जिस घर में बेटी की शादी की शहनाई गूंज रही थी, वहां आज मातम छाया हुआ है। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द दोषी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे यू-टयूब चैलन को सबसक्राइब करने के लिए क्लिक करें

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.