इस समय भारत में अप्रैल में ही मई-जून की गर्मी पड़ रही है। अगर आप गर्मी से छुटकारा पाना चाहते है तो भारत के मनाली, शिमला, दार्जिलिंग, ऊटी, तवांग, डलहौजी, मुन्नार, शिलांग, माउंट आबू जैसे बेहतरीन जगहों पर जा कर गर्मी से राहत पा सकते है। तो चलिए बताते है इन जगहों के बारें में।
1. मनाली (Manali)
मनाली हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का एक हिस्सा है जो हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से 250 किमी दूर है। की दूरी पर स्थित है। यह स्थान पर्यटकों की पहली पसंद है और यह एक ऐसा हिल स्टेशन है जहाँ पर्यटक सबसे अधिक आते हैं। समुद्र तल से 2050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, मनाली व्यास नदी के तट पर स्थित है। सर्दियों में मनाली का तापमान 0 ° से नीचे पहुँच जाता है।
इसे भी पढ़े: शिवसेना के खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च के दौरान हिंसक झड़प, SHO समेत 3 घायल
2. शिमला (Shimla)
शिमला हिमाचल प्रदेश में स्थित है। दोस्तों, परिवार और हनीमून ट्रिप के साथ घूमने के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। शिमला उत्तर भारत का एक प्रमुख पर्यटन और लोकप्रिय हिल स्टेशन है। शिमला की सुंदरता पहाड़ और नदी है। आप अपने साथी के साथ ट्रैकिंग पर जा सकते हैं और शिमला के नज़ारों का आनंद ले सकते हैं और आप शिमला माल रोड भी जा सकते हैं।
3. दार्जिलिंग (Darjeeling)
दार्जिलिंग, जिसे क्वीन ऑफ हिल्स भी कहा जाता है, दार्जिलिंग भारत के शीर्ष पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल है। यहां साल भर पर्यटक आते रहते हैं। इस खूबसूरत जगह पर घूमने के लिए कई जगहें हैं, लेकिन सीमित समय में सभी जगहों को कवर करना संभव नहीं है। दार्जिलिंग समुद्र तल से 2134 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है दार्जीलिंग अपने चाय बागानों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है कहते है की यहा के चाय की बात ही कुछ और है यदि आप दार्जीलिंग जाते है तो दार्जीलिंग के चाय का जरुर आनंद ले | दार्जिलिंग में गर्मी के मौसम में अधिकतम तापमान 25 ° C के आसपास रहता है।
4. ऊटी (Ooty)
ऊटी भारत के दक्षिणी भाग में मौजूद है ऊटी अपने प्राकृतिक दृश्य और चाय के बागानों के कारण दुनिया भर में मशहूर है ऊटी समुद्र तल से लगभग 2,240 मीटर की उचाई पर स्थित है लोग अक्सर यहाँ गर्मियों के छुट्टियों में आना पसंद करते है वेसे आप ऊटी 2-3 दिन में पूरा घूम सकते हो |
5. गंगटोक (Gangtok)
सिक्किम की राजधानी गंगटोक बहुत ही मनमोहक शहर है। यह शहर समुद्र तल से 1800 मीटर दुरी की ऊंचाई पर स्थित है। पहाड़ियों की ढलान पर दोनों ओर आकर्षक इमारतें दिखाई देती हैं। गंगटोक से आप दुनिया के दुसरे सबसे ऊचा पर्वत कंचनजंघा का नज़ारा भी देखने को मिलेगा| शहर में पारंपरिक रीति-रिवाजों और आधुनिक जीवनशैली का अनूठा मेल देखने को मिलता है।
6. तवांग (Tawang)
भारत के उत्तर पूर्व में स्थित तवांग, अरुणांचल प्रदेश का एक छोटा और खुबसूरत सा शहर है तवांग भारत के सबसे खुबसूरत पर्यटक स्थलो में गिना जाता है, गर्मियों में छुट्टी बिताने के लिए तवांग सबसे अच्छा स्थान है यहा आपको साल के किसी भी समय बर्फ देखने को मिलेगी हलाकि ठंड के मौसम में यह जगह बर्फ से ढका रहता है तवांग अपने मठो के लिए भी जाना जाता है यदि आप तवांग जाते है तो यहाँ के मठो में जरुर जाये | गर्मियों में तवांग का तापमान 5 ° C से 21 ° C तक होता है
7. डलहौजी (Dalhousie)
डलहौजी, हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का एक खूबसूरत पर्वतीय हिल स्टेशन, पाँच पहाड़ियों पर स्थित है। यह ब्रिटिश साम्राज्य के सैनिकों और अधिकारियों के लिए गर्मियों में लौटने का सबसे अच्छा स्थान था । यहाँ कुछ बंगले और चर्च हैं जो शानदार स्कॉटिश और विक्टोरियन वास्तुकला को प्रदर्शित करते हैं।
8. मुन्नार (Munnar)
केरल में स्थित मुन्नार यह बहुत ही खुबसूरत और मनोरम हिल स्टेशन है यह भारत के सबसे अच्छे पर्यटन स्थानों में गिना जाता है यहा आप कार्मेलगिरी हाथी पार्क में हाथियों को देख सकते हैं और माउंटेन बाइकिंग और ट्रेकिंग के लिए भी जा सकते हैं। गर्मियों के छुट्टी के लिए मुन्नार भी एक अच्छा हिल स्टेशन है
9. शिलांग (Shillong)
मई के महीने में भारत आने के लिए शिलांग 15 सबसे अच्छी जगहों में से एक है। शिलांग देवदार के पेड़ों, शानदार पहाड़ियों और साहसिक गतिविधियों के साथ, भारत का गर्म मौसम आपकी यात्रा को नया बनाता है। इस हिल स्टेशन पर, आप कई साइटों पर जा सकते हैं जो इसे भारत के अन्य हिल स्टेशनों के लिए अद्वितीय बनाती हैं।
10. माउंट आबू (Mount Abu)
माउंट आबू भारतीय राज्य राजस्थान का एक हिल स्टेशन है, जो अपने शांत और हरे भरे वातावरण के कारण गर्मियों में घूमने के लिए सबसे अधिक देखी जाने वाली जगहों में से एक है। झीलों की नगरी कही जाने वाली उदैपुर से 185 किलोमीटर दूरी पर हरी भरी पहाडियों के बिच मौजूद है राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू | इस पहाड़ी इलाके के ठन्डे और सुहाने मौसम का मज़ा लेने यात्री दूर दूर से यह खिचे आ जाते है|
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे यू-टयूब चैलन को सबसक्राइब करने के लिए क्लिक करें
