खबर संसार हल्द्वानी। गंगाधर और रामपाल ने सब्बल से कुणाल उर्फ संता की हत्या को दिया अंजाम! जी हा पुलिस ने दोनों हत्यारों के साथ सब्बल भी बरामद कर लिया है। गंधार टेंपो तो रामपाल मैकेनिक है। एसएसपी पंकज भट्ट ने टीम की सफलता पर 2500 का ईनाम घोषित किया है। एसएसपी ने घटना का पता चलते ही अलग अलग टीम गठित कर मामले को सुलझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। करीब 8 घंटे के भीतर मामला का पर्दाफाश कर दिया गया। मुखानी एस ओ के अलावा एस ओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी भी इस काम में लगे थे।
गंगाधर और रामपाल ने सब्बल से कुणाल उर्फ संता की हत्या को दिया अंजाम!
सर्विलांस, सीसी कैमरे,और फॉरेंसिक टीम के साथ साथ मुखविरो को काम पर लगाया गया। और सफलता हाथ लगी।
इससे पूर्व सुबह बॉडी का प्राइमरी सावित्री स्कूल के पास खेत में मिलने पर हड़कंप मच गया।युवक का हाल देखने पर प्रथमदृष्टया उसके मुंह पर ताबड़तोड़ प्रहार के साथ उसे पत्थर से कुचला गया भी लग रहा है। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम की तैयारी करवाया।
पुलिस सुबह से ही दावा कर रही थी कि चांद घंटो में मामले को निपटा लेगी। और सही बात रही। घटना के बाद सीसी कैमरे खंगालने स्टार्ट कर दिए है पुलिस ने। सूत्रों अनुसार पुलिस को कुछ क्लू मिल भी गया है। मृतक का नाम कुणाल बिष्ट है। हल्द्वानी में लालडांट रोड की तरफ प्राइमरी स्कूल के पास एक युवक का शव मिला है, जिसके बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, युवक की हत्या की आशंका है, क्योंकि उसके शरीर पर काफी गंभीर चोट के निशान भी हैं। सूचना पर मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पर उनके द्वारा शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक युवक का नाम कुणाल बिष्ट है।
