हल्दवानी, खबर संसार। क्वींस पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनााया गया इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं स्कूल के शिक्षक एवं प्रबंधक आरपी सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चंद्र पांडे उपस्थित रहे। इस दौरान सभी छात्रों को तंंबाकू सेवन करने की शपथ भी दिलाई।
इसे भी पढ़े-क्वींस पब्लिक स्कूल हल्द्वानी की छात्रा गरिमा नागपाल बनी आईएएस
तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव को भी बताया
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर हरीश चंद्र पांडे ने बच्चों को तंबाकू का सेवन करने से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया, विद्यालय प्रबंधक आर.पी. सिंह महोदय ने तंबाकू से बचने के उपाय पर प्रकाश डाला।
स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर बी. बी. पांडे ने तंबाकू एवं नशा मुक्ति के उपाय एवं उसके दुष्प्रभाव को विस्तार से समझाया! अंत में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शिक्षिका भगवती बिष्ट ने सभी को तंबाकू सेवन न करने की शपथ दिलवाई!
इसे भी पढ़े-गर्मी में एलोरा की गुफायें आकर्षित करती हैं धार्मिक तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


