HomeNationalकांग्रेस को झटका - 02 June को हार्दिक पटेल भाजपा में होंगे...

कांग्रेस को झटका – 02 June को हार्दिक पटेल भाजपा में होंगे शामिल

खबर-संसार, नई दिल्ली : कांग्रेस को झटका – 02 June को हार्दिक पटेल भाजपा में होंगे शामिल , गुजरात में विस चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हार्दिक पटेल 15 हजार कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल होने की पुष्टि कर दी है। बता दें कि इससे पहले वह कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं। अब वह गांधी नगर भाजपा मुख्यालय पहुुंचकर 02 June को 15 हजार कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में का दामन थाम लेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के समक्ष उनको भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। बता दें कि हार्दिक पटेल पहले पीएम मोदी के मुखर आलोचक भी रह चुके हैं।

ये भी पढें- चंपावत उपचुनाव: दोपहर एक बजे तक 45.90 % मतदान, बूथों पर लंबी कतार

पाटीदार समाज का भाजपा को मिलेगा समर्थन

बता दें कि पाटीदार आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए जाने जाने वाले, हार्दिक पटेल औपचारिक रूप से 12 मार्च 2019 को कांग्रेस में शामिल हुए थे और 11 जुलाई, 2020 को पार्टी की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। हार्दिक का भाजपा में शामिल होना पाटीदार राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है। गुजरात में 2015 में हुए पाटीदार आरक्षण आंदोलन का हार्दिक पटेल प्रमुख चेहरा थे। कांग्रेस में उनकी एंट्री के बाद पार्टी मान रही थी कि उसे पाटीदार समाज का समर्थन मिलेगा, लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन के बाद भी वह सत्ता से दूर रह गई थी।

चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा करारा झटका

अब उनके भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस के लिए चुनाव से पहले यह करारा झटका है। वह पहले ही लगातार नेताओं के पलायन से जूझ रही है। हालांकि हार्दिक पटेल को लेकर भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उधर, पाटीदार आंदोलन के दौरान के एक मामले को लेकर हार्दिक को कोर्ट ने राहत दी थी। ऐसे में हार्दिक के चुनाव लड़ने का रास्ता भी साफ हो गया है। ऐसे में अब तय हो गया है कि हार्दिक पटेल बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.