HomeUttarakhandचंपावत उपचुनाव: दोपहर एक बजे तक 45.90 % मतदान, बूथों पर लंबी...

चंपावत उपचुनाव: दोपहर एक बजे तक 45.90 % मतदान, बूथों पर लंबी कतार

चंपावत, खबर संसार। उत्तराखंड में चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। उप चुनाव के लिए चंपावत विधानसभा में 151 मतदान स्थल बनाए गए हैं। यहां 96,213 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। यहां लोगों के बीच भाजपा और कांग्रेस में प्रत्याशियों में कड़े मुकाबले की चर्चा है। बीजेपी से प्रत्याशी सीएम पुष्कर सिहं धामी बनाए गए हैं। वहीं कांग्रेस से निर्मला गहतोड़ी मैदान में हैं। सपा समर्थित मनोज भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी भी चुनौती पेश करने वाले हैं। चंपावत सीट पर इससे पहले 15 फरवरी को मतदान हुए थे।

दोपहर एक बजे तक 45.90 प्रतिशत मतदान

चंपावत विधानसभा उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 45.90 प्रतिशत मतदान हुआ। बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। चुनाव कार्यालय के अनुसार चंपावत विधानसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 33.96 फीसदी मतदान हुआ है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ था। मतदान के शुरुआती दो घंटे में 18 प्रतिशत वोट पड़े। बूथों पर मतदान के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

चंपावत विधानसभा सीट में अब तक हुआ मतदान प्रतिशत

वर्ष
कुल  मतदाता 
 मतदान
मत प्रतिशत
2002943445472764.88
2007943445472764.88
2012763855818776.17
2017887815897966.43
2022960166337065.99

वोट देकर उत्साहित नजर आए बुजुर्ग मतदाता

90 वर्षीय त्रिलोक सिंह बोहरा जीआईसी बूथ में मताधिकार का प्रयोग करने के बाद बेहद खुश नजर आए। मतदान कर बाहर आने के बाद उन्होंने बेहद उत्साह के साथ अपनी खुशी जाहिर की। वहीं दिव्यांग मतदाता गिरीश चंद्र जोशी छह किलोमीटर किसकोट से मौराडी तक गांव के एक साथ के साथ बाइक पर वोट देने पहुंचे।

चंपावत करेगा उत्तराखंड के विकास का नेतृत्व

चंपावत चुनाव में सीएम धामी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि चंपावत अब उत्तराखंड के विकास का नेतृत्व करेगा। उपचुनाव के लिए 31 मई को हो रहे मतदान में चंपावत के नागरिक सिर्फ विधायक नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री को चुनेंगे।

इसे भी पढ़े-गर्मी में एलोरा की गुफायें आकर्षित करती हैं धार्मिक तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.