खबर-संसार, नई दिल्ली : britney spares ने अपने बाॅयफ्रैंड संग रचाई तीसरी शादी, अमेरिका की जानमानी हालीवुड सिंगर ब्रिटनी स्पेयर्स ने बाॅयफ्रैंड सैम असगरी के साथ क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ इसी माह 9 जून को तीसरी शादी रचा ली। इस बात की जानकारी britney spares ने हाल ही में सैम असगरी के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया था। सैम असघानी एक एक्टर है और वह ईरान के रहने वाले हैं। वर्ष 2017 से ब्रिटनी और सैम एक दूसरे को डेटिंग कर रहे थे।
ये भी पढें- रेल को पहले जाने,बंद फाटक में नीचे से निकलने का ना करे कोशिश
britney spares को दो बार हो चुका है तलाक
बता दें कि इससे पहले ब्रिटनी स्पेयर्स दो बार शादी कर चुकी हैं। सबसे पहले उन्होंने 2004 में अपने बचपन के दोस्त जेसन अलेक्जेंडर के साथ शादी की थी। लेकिन, यह शादी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी सिर्फ 55 घंटे में ही ये शादी टूट गई थी। इसके बाद britney spares ने रैपर केविन फेडरलिन के साथ दूसरी शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे भी हैं। उनकी यह शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी, और वर्ष 2007 में उनका केविन से भी तलाक हो गया था।
ब्रिटनी का पिता जेमी स्पीयर्स से चल रहा विवाद
ब्रिटनी को नशाली दवाओं के सेवन व मारपीट करने की वजह से उनके पिता को 2008 में ब्रिटनी के कंजरवेटर के रूप में नियुक्त किया गया था। उसके बाद से ही ब्रिटनी और उनके पिता के बीच विवाद शुरू हो गया था।


