HomeHealthdiabetes मरीजों के लिए ये 5 चीजे हैं रामबाण, ऐसे करें इस्तेमाल

diabetes मरीजों के लिए ये 5 चीजे हैं रामबाण, ऐसे करें इस्तेमाल

खबर-संसार, नई दिल्ली: diabetes मरीजों के लिए ये 5 चीजे हैं रामबाण, ऐसे करें इस्तेमाल , आज के समय में डायबिटीज रोगी लगातार बढ़ते जा रहे हैं, वजह है आज का खानपान। हमें इससे बहद सर्तक रहने की जरूरत है। हमे अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वर्ना ब्लड शुगर का लेबल ज्यादा मात्रा में बढ़ सकता हैं। तो आइए जानते हैं कि diabetes में किन चीजों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा फायदेमंद हैं।

ये भी पढें- 15 June को लगेगा कैंची धाम मेला, जनिए क्या है प्लानिंग

करेले का जूस बेहद फायदेमंद

डायबिटीज मरीजों के लिए करेले का जूस काफी अच्छा माना जाता है। यह जूस शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल रखता है। दरअसल, करेले में एंटी-डायबिटीक गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में प्रभावी होते हैं। केवल यही नहीं बल्कि इसी के साथ ही यह ब्लड शुगर को कम करने वाले जूस में से एक है।

आंवले का जूस का इस्तेमाल

डायबिटीज में आंवला बेहद असरदार जूस है। इसे पीने के लिए 2 चम्मच आंवले का रस लें और इसके बाद इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इस रस का साथ सुबह-शाम सेवन करें। जी दरअसल नियमित रूप से इस जूस का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है।

पालक भी बेहद फायदेमंद

शुगर रोगियों को पालक का जूस सेवन करना चाहिए। पालक में फोलेट, डायटरी फाइबर, विटामिन ए, विटामिन बी, सी, ई और के इत्यादि भरपूर रूप से पाए जाते हैं। इसी के साथ आपको पता होगा फाइबर पाचन को दुरुस्त करता है और साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट कर सकता है।

कुम्हड़ा फल का जूस

डायबिटीज रोगी कुम्हड़ा के फल से तैयार जूस का सेवन कर सकते हैं। इसको पेठा कहते हैं और इस जूस के सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है।

diabetes मरीजों के लिए लौकी का जूस

लौकी का जूस डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है। यह ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। साथ ही यह वजन भी नियंत्रित रखता है। अगर आप शुगर के साथ-साथ बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो लौकी का जूस पी सकते हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.