खबर संसार लालकुआ।मोदी सरकार के 8 साल पर यहां के युवकों ने निकाली रैली। जी हा कुमाऊं भर से हर शहर में उत्साही भाजपाई कार्यकर्ताओं द्वारा रैली निकाल 8 साल पूरे होने पर खुशी से झूम रहे है। आज सेवा सुशासन गरीब कल्याण भार सरकार के भारत की शान यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र भाई मोदी जी के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला नैनीताल के हल्द्वानी पूर्वी मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में हल्द्वानी मंडल द्वारा आज “विकास तीर्थ यात्रा बाइक रैली” का आयोजन किया गया ।
मोदी सरकार के 8 साल पर यहां के युवकों ने निकाली रैली
जिसमे मुख्य रूप से मंडल महामंत्री प्रवीन शर्मा,उपाध्यक्ष देव सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष शुभम पाठक, उपाध्यक्ष मयंक पांडे, मंडल मंत्री पवन जोशी राहुल खोलिया, सोशल मीडिया अमन सुनाल,युवा नेता कमल रौतेला, हरीश चंद्र दुमका जी, समेत अनेकों युवा मौजूद रहें।






