रवींद्र जडेजा ने विदेशी सरजमीं पर अपना पहला टेस्ट शतक पूरा कर लिया है, वहीं टीम इंडिया को मोहम्मद शमी के रूप में पहला झटका लगा। वहीं दिन का दूसरा विकेट जडेजा के रूप में लगा जिन्हें 104 के निजी स्कोर पर जेम्स एंडरसन ने क्लीन बोल्ड किया।
जडेजा पंत के बाद शतक ठोकने वाले इस मैच के दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने ये कारनामा दिन के शुरू होते ही कर दिया। हालांकि उनका साथ दे रहे मोहम्म्द शमी 16 रन बनाकर स्टुअर्ट ब्रॉड का शिकार बन गए हैं। 83वें ओवर में इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने शतकवीर रवींद्र जडेजा को 104 के निजी स्कोर पर बोल्ड कर भारत को 9वां झटका दिया है। एंडरसन की यह चौथी विकेट है। कप्तान बुमराह का साथ देने अब सिराज आए हैं।
KCR ने दी BJP को चुनौती, कहा मेरी सरकार गिराकर दिखाओ, मैं केंद्र की सरकार गिरा दूंगा
दूसरे दिन फेंके जाएंगे ज्यादा ओवर
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे दिन का खेल सामान्य समय दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। वहीं आज के खेल में 97 ओवर फेंके जाएंगे और कोटा भरने के लिए खेल रात 11 बजे तक बढ़ाया जाएगा। पहले दिन का खेल बारिश के चलते 90 ओवर की जगह 73 ओवर का ही हो सकता है। इस दिन की भरपाई के लिए ये फैसला लिया गया है।
ऐसा रहा पहले दिन का खेल
पहले दिन टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने बनाए थे। उन्होंने 111 गेंदों पर 146, वहीं जडेजा ने 83 रन बनाए। इन दोनों खिलाड़ी के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। ओपनर शुभमन गिल 17, चेतेश्वर पुजारा 13 रन, हनुमा विहारी 20, विराट कोहली 11 और श्रेयस अय्यर 15 रन बनाकर आउट हुए।
शुरू हुआ दूसरे दिन का खेल
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। पहले दिन 98 रन पर 5 विकेट गंवाने वाली टीम इंडिया ने ऋषभ पंत के शतक के बाद बेहतरीन वापसी की। वहीं रवींद्र जडेजा भी अपने शतक के करीब हैं।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए



