बर्मिंघम, खबर संसार। जॉनी बेयरस्टॉ और जो रूट की शानदार बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड भारत के खिलाफ पांचवें क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन सोमवार को जीत की दहलीज पर पहुंच गया। जीत के लिये 378 रन के कठिन लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड ने आक्रामक शुरूआत करते हुए दूसरी पारी में तीन विकेट पर 371 रन बना लिये हैं।उसे अब श्रृंखला की बराबरी करने वाली जीत के लिये 16 रन की दरकार है।
इंग्लैंड का स्कोर एक समय बिना किसी नुकसान के 107 रन था लेकिन भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने एलेक्स लीस और जाक क्रॉली के विकेट लेकर स्कोर तीन विकेट पर 109 रन कर दिया। लीस 65 गेंद में 56 और क्रॉली 76 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए।
बेयरस्टॉ को हनुमा विहारी ने दिया जीवनदान
बेयरस्टॉ को 14 के स्कोर पर हनुमा विहारी ने जीवनदार दिया जो भारत के लिये महंगा साबित हुआ। अभी इंग्लैंड के लिये बेन स्टोक्स और सैम बिलिंग्स भी बल्लेबाजी के लिये उतरने बाकी हैं।
ऐसे में भारत को जीत के लिये किसी चमत्कार की उम्मीद ही करनी होगी। भारत ने दूसरे सत्र के आखिर में पहली सफलता हासिल की जब जसप्रीत बुमराह ने जाक क्रॉली को पवेलियन भेजा। लीस रन आउट हुए जबकि ओली पोप ने विकेट के पीछे कैच थमाया।
इसके बाद से बेयरस्टॉ और रूट ने मोर्चा संभाल लिया। इससे पहले भारतीय टीम दूसरी पारी में लंच के बाद 8 . 5 ओवर में 245 रन पर आउट हो गई। ऋषभ पंत के अर्धशतक की मदद से भारत ने लंच तक बढत 361 रन की कर ली थी।
इसे भी पढ़े-ED ने Xiomi के बाद Vivo के ठिकानों पर मारी रेड, अरबों रुपये की हेराफेरी का आरोप
कल के स्कोर तीन विकेट पर 125 रन से आगे खेलते हुए चेतेश्वर पुजारा और पंत ने आत्मविश्वास के साथ आगाज किया। पुजारा ने जेम्स एंडरसन को लगातार दो चौके लगाये। पहली पारी में आक्रामक शतक लगाने वाले पंत ने संभलकर खेला।
खेल शुरू होने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने तीन ओवर अनियमित गेंदबाज जो रूट को दे दिये जिससे पंत और पुजारा का काम आसान हो गया। पुजारा ने स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर खराब शॉट खेलकर बैकवर्ड प्वाइंट में कैच थमाया। श्रेयस अय्यर कुछ अच्छे शॉट खेलने के बाद एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने उनके लिये शॉर्टपिच गेंदों का जाल बिछाया जिसमें वह फंस गए।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
