खबर संसार किच्छा – गजब -किच्छा मे धूम मचा रहें ओवरलोड मिट्टी के डम्पर।जी हा किच्छा मे हो रहा है लोगो की जान से खिलवाड़। जी हा आय दिन हम सड़क हादसों के बारे मे सुनते रहते है जिसमे किसी के सर से बाप का साया छीन जाता है तो किसी बहन से भाई का प्यार तो किसी के घर का एक लौता चिराग ही यह सड़क हादसे छीन लेते है।
गजब -किच्छा मे धूम मचा रहें ओवरलोड मिट्टी के डम्पर
ज्यादातर सड़क हादसे लापरवाही और ओवर लोड वाहनों की वजह से होते है इस पर प्रशासन समय समय पर कार्य वही भी करता रहता है।लेकिन ऐसी कार्यवाही कभी कभी ही होती है अगर हमेशा होती रहें तो इन घटनाओ मे कुछ कमी लायी जा सकती है।फिलहाल ऊ सि नगर मे खनन और चूगान का कार्य 1 जुलाई से बंद है।
बावजूद इसके किच्छा मे मिट्टी के डंपर और ओवर लोड गाड़िया खूब धूम मचा रही है। यही नहीं इनमे कुछ डंपर के मालिकों की शासन प्रशासन मे अच्छी पकड़ होने के कारण इन पर कार्य वही नहीं हो पाती है।और यह अपने रुतबे के चककर मे हाइवे पर चलने वाली सैकड़ो जिंदगीयों को अपने डंपरो के चककर मे खतरे मे डाल रहें है।
किच्छा के हाइवे सुरक्षित नहीं दिख रहें है इन पर ओवर लोड गाड़िया रात दिन पुलिस चोकियो को मुँह चिढ़ाती धूम मचा रही है।लेकिन पुलिस को सिर्फ दो पहिया वाहन और उनके हैलमेट की कमी ही ज्यादा दिख रही है।
*न्यायलय के भी नियमों को ढेँगा दिखा रहें मिट्टी के डंपर*
जो डंपर रेता और मिट्टी ढोने का कार्य रात दिन कर रहे है वह इस क्षेत्र मे इस उप खनिज को बिना ढ़के ले जा रहें है जिससे सड़क हादसों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि यह उपखनीज पीछे से आ रहें दो पहिया वाहन चालक की आँखों मे जा सकता है जिससे हादसा हो सकता है।
*पूर्व कप्तान की कार्यवाही जैसी हो कार्यवाही -जनता*
विस चुनाव के बाद जिले के पूर्व कप्तान बरिंदरजीत सिंह ने फरवरी मे किच्छा टोल पर जिस तरह ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही की उससे ना के केवल हाइवे पर ओवर लोड कम हुआ बल्कि उस धंदे मे लगे लोगो की कमर भी टूटी। इस कार्यवाही को पुरे राज्य ने धुरी धुरी प्रशंसा हुई।
अब फिर यह ओवरलोडिंग क्षेत्र मे धूम मचा रही है एक बार फिर से वैसी कार्यवाही होनी चाहिए।
क्योंकि इस पर कवरेज करने वाले मिडिया कर्मियों को भी यह माफिया धमकिया देने से भी पीछे नहीं हटते है।
ऐसे धमकीबाज माफियाओ पर अधिकारियो की ठोस कार्यवाही इनको मुँह तोड़ जवाब देने जैसा होता है।और यह जरूरी भी है।
*बिना नंबर प्लेट के भी चल रहें हाइवे पर डम्पर*
किच्छा से हाइवे nh-74 हो या हल्द्वानी मार्ग दोनों पर ही बिना नंबर वाले डंपर ओवर लोड के साथ चलते हुए साफ देखे हा सकते है।कुछ के तो नंबर इस तरह लिखें है की वह सही से पड़े भी नहीं जा सकते है।ऐसे मे यदि कोई भी हादसा इनसे होता है तो इसके लिए इनकी पहचान करना बहुत मुश्किल होगा।अब देखना होगा की इस पर प्रशासन कब ध्यान देता है और कार्यवाही करता है।


















