खबर संसार, हल्द्वानी। क्या बनवारी बताएगा रिश्वत से आगे का सच! जी हा सबसे ज्यादा रोचक बात की चर्चा आज तहसील में चल रही थी। लोगो का कहना था कि रिश्वत तो खुलेआम और आम बात है यह। एनआईसी कक्ष में लगभग दो घंटे से इंक्वारी चल रही है।
किसी को अंदर आने की मनाही है। दोपहर में कानूनगो बनवारी लाल को न्यायलय में पेश किया जाएगा। बनवारी कोविड के समय से हल्द्वानी में तैनात है। लग्गतर उसकी शिकायते मिल रही थी। खबर संसार ने ग्राउंड जीरो पर कई लोगो से इस बाबत पूछा तो सभी कुछ भी बोलने से कतरा रहे थे।
क्या बनवारी बताएगा रिश्वत से आगे का सच
आज करीब 10 बजकर 30 मिनट पर विजिलेंस की टीम ने स्थानीय पुलिस ने रंगे हाथ दस हजार बतौर रिश्वत लेते हुए अरेस्ट कर लिया। बनवारी को तहसील कार्यालय के एनआईसी कक्ष में बैठाकर विजिलेंस और लोकल पुलिस लंबी इंक्वारी कर रही है। बाहर पुलिस किसी को अंदर नही जाने दे रही,क्योंकि मना किया गया है किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर।इससे पूर्व सुबह विजिलेंस और पुलिस की टीम तहसील में 10 बजे इंट्रेंस करती है।
इसे भी पढ़े- डीएम ने जनता दरबार में सुनीं शिकायतें, अफसरों को दिए निस्तारण के निर्देश
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए















