नई दिल्ली, खबर संसार। जी, हां आपने सही पढ़ा ये हम नही ये बात दिल्ली के सीएम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कर रहे है। उन्होंंने संवादाताओं से कहा की दिल्ली में एक बार फिर से COVID के केस लगातार बढ़ते जा रहे है। ऐसे मेंं सरकार इन मामलों पर नजर बनाए रखीं है। लेकिन अभी घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ज्यादातर नए मामले हल्के प्रकृति के हैं।
केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। हम इस पर नजर रख रहे हैं और जो भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे, लेकिन ज्यादातर मामले हल्के हैं और घबराने की जरूरत नहीं है।
इसे भी पढ़े- अगर आप के हड्डियों में रहता है दर्द तो खाये कैल्शियम रिच मखाने का रायता
त्योहारी सीजन में लगेगा लॉकडाउन? व्यापारियों की एलजी और दिल्ली सरकार से अपील
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 8 अगस्त को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1,372 नए मामले और छह मौतें दर्ज की गईं और सकारात्मकता दर बढ़कर 17.85 प्रतिशत हो गई, जो 21 जनवरी के बाद सबसे अधिक है। 21 जनवरी को पॉजिटिविटी रेट 18.04 फीसदी था।
गौरतलब है कि दिल्ली ने रविवार को COVID कोरोना के 2,423 मामले रिपोर्ट किए गए थे, जिसमें पॉजिटिविटी रेट 14.97 प्रतिशत और दो मौतें थीं। वहीं, शनिवार को यहां कोरोना के 2,311 मामले दर्ज किए, जिनमें पॉजिटिविटी रेट 13.84 प्रतिशत और एक मृत्यु शामिल थी।
दिल्ली में COVID-19 एक्टिव मामलों की संख्या 7,484 है, जो पिछले दिन 8,048 थी। बुलेटिन में कहा गया है कि 5,650 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
इसे भी पढ़े-बिहार में जेडीयू-बीजेपी का गठबंधन टूटा, नीतीश 4 बजे राज्यपाल से मिलेंगे
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए



