हल्दवानी, खबर संसार। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में हिंदी भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें कक्षा चार व पाँच के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्या द्वारा किया गया।
बच्चों ने अपने विचार भी प्रस्तुत किए
कक्षा 5 के विद्यार्थियों में चिट्ठी का सफर, अगर मैं प्रधानाचार्य होता तो, सत्संगति का महत्त्व, व्यायाम के लाभ, अगर मैं जिलाधिकारी होता तो, चिड़िया की कहानी खुद की जुबानी विषय पर अपने विचार हिंदी में प्रस्तुत किए।
तो वहीं कक्षा 4 के विद्यार्थियों द्वारा मेरा प्रिय नेता, वृक्षों से लाभ, खेल का महत्त्व, पौराणिक चरित्र, मेरी प्रिय पुस्तक आदि विषय पर हिंदी में अपने विचार प्रस्तुत कर सभी को मोहित किया।
विद्यालय की प्रबंधिका डॉ0 गीतिका बल्यूटिया ने छात्रों के प्रस्तुतीकरण को सराहा व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में हिंदी अध्यापिका निशा काण्डपाल व अध्यापक रोबिन कुमार रहे।
प्रतियोगिता का संचालन कक्षा 5 के व्योम जोशी व उत्सत कॉर ने किया इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में रीता राठौर और राधा पिल्खवाल का विशेष रहा।
इसे भी पढ़े-महाराष्ट्र संकट पर बड़ा फैसला, अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए















