HomeNationalयुद्धक विमान तेजस में मलेशिया के बाद कोलंबिया ने भी दिखाई दिलचस्पी

युद्धक विमान तेजस में मलेशिया के बाद कोलंबिया ने भी दिखाई दिलचस्पी

नई दिल्‍ली, खबर संसार। अब कोलंबिया ने भारतीय युद्धक विमान तेजस में दिलचस्‍पी दिखाई है। बता दें कि दुनिया भर के कई देशों ने तेजस में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। तेजस ने पूरी दुनिया में अपनी धूम मचाई है। इतना ही नहीं, विश्‍व का सुपर पावर माना जाने वाला अमेरिका ने भी भारत से तेजस खरीदने में दिलचस्‍पी दिखाई है।

यह भारत के लिए खासकर रक्षा क्षेत्र में उत्‍साह बढ़ाने वाली खबर है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अब त‍क किन देशों ने तेजस में दिलचस्‍पी दिखाई है। इस विमान की क्‍या खूबियां है। अपनी किन खूबियों के कारण यह युद्धक विमान दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

जाने क्‍या है तेजस की खूब‍ियां

  • तेजस विमान एक साथ नौ तरह के हथियारों से फायर करने में सक्षम है। इस पर एंटीशिप मिसाइल, बम और राकेट भी लगाए जा सकते हैं।
  • इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि ये विमान हवा, जमीन और पानी पर अपना करतब दिखाने में सक्षम है। यह लड़ाकू विमान हवा से हवा में, हवा से जमीन पर एवं हवा से पानी में मिसाइल दागने की क्षमता रखता है।
  • तेजस विमान केवल 460 मीटर के रनवे पर दौड़कर उड़ने की क्षमता रखता है। इस तरह यह नौ सेना के किसी भी विमानवाहक पोत से टेक आफ और उस पर लैंडिंग करने में माहिर है।
  • इसके अलावा यह विमान लेजर गाइडेड मिसाइल से आक्रमण कर सकता है। इसकी खास बात यह है कि जैमर प्रोटेक्शन तकनीक से लैस होने के कारण यह दुश्मन की आंखों में धूल झोंकने में सक्षम है।
  • तेजस दूर से ही दुश्मन के विमानों पर निशाना साध सकता है। अपनी अत्‍याधुनिक सिस्‍टम के कारण युद्ध के मैदान में यह दुश्मन के रडार को चकमा देने में सक्षम है। यह विमान उतने ही हथियार और मिसाइल लेकर उड़ सकता है, जितना इससे ज्‍यादा वजन वाला सुखोई विमान।
  • तेजस विमान की सबसे बड़ी खूबी इसकी स्‍पीड है। यह 52 हजार फीट की ऊंचाई तक ध्वनि की गति यानी मैक 1.6 से लेकर 1.8 तक की तेजी से उड़ सकते हैं। यह हवा में ईंधन भर सकता है और जंग के लिए दोबारा तैयार हो सकता है।

इसे भी पढ़े-महाराष्ट्र संकट पर बड़ा फैसला, अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.