खबर संसार नई दिल्ली। राज्य पथ नही जी कर्तव्य पथ बोले। जी हा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी थोड़ी देर पहले central vista पुनर्विकास परियोजना को उद्घाटन किया। दरअसल, दिल्ली के ऐतिहासिक राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का रीडेवलपमेंट किया गया है। अब इनका नाम बदल कर ‘कर्तव्य पथ’ कर दिया गया है।
central vista के उद्घाटन के दौरान खतरों को देखते हुए कड़ी चाक चौबंद लगा दी गई थी। ऐसे में आज आम लोगों को भारी ट्रैफिक की परेशानी से जूझना पड़ा। प्रोजेक्ट से जुड़े 10 मार्ग शाम 6 से 9 बजे रात तक बंद रहेंगे। कई मार्गों पर ट्रैफिक डाइवर्ट किया जाएगा।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। सेंट्रल विस्टा एवेन्यू हमारे संसद भवन का एक अपग्रेटेड मॉडल है। जिसमें सभी आधुनिक सुविधाए होंगी। प्रधानमंत्री आवास और केंद्रीय सचिवालय भी इसमें शामिल है। ये एवेन्यू राष्ट्रपति भवन और इंडिया गेट को जोड़ेगा। सेंट्रल विस्टा एक आकर्षक पर्यटक स्थल के रूप में लोगों के भी रोमांच पैदा करेगा।
इस पूरे रोमांच का अवलोकन करने और आनंद लेने के लिए पर्यटकों की सुविधा हेतु दिल्ली मेट्रो ने भी बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली मेट्रो ने ऐलान किया है कि दिल्ली मेट्रो सेंट्रल विस्टा के उद्घाटन के बाद 9 सितंबर से इंडिया गेट/सेंट्रल विस्टा जाने वालों के लिए बस सेवा प्रदान करेगी। नेशनल स्टेडियम सी षट्भुज के भैरों रोड से गेट नंबर 1 तक 6 बसों का संचालन होगा। डीएमआरसी ने कहा कि शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक शुरू में एक सप्ताह के लिए ये उपलब्ध होगा।
सेंट्रल विस्टा तक पैदल पहुंचा जा सकता है
दिल्ली मेट्रो प्रवक्ता अनुज दयाल के मुताबिक डीएमआरसी द्वारा संचालित इलेक्ट्रिक बसें भैरो रोड से आगंतुकों को ले जाएंगी और नेशनल स्टेडियम सी हेक्सागन के गेट नंबर 1 पर उतारेंगी जहां से इंडिया गेट/ central vista तक पैदल पहुंचा जा सकता है। यह सुविधा शुरुआत में एक सप्ताह के लिए उपलब्ध होगी। मेट्रो के मुताबिक रूट पर 06 बसों का संचालन किया जाएगा। ये बसें शाम 5 बजे से आगंतुकों के लिए उपलब्ध होंगी और अंतिम पिकअप रात 9 बजे होगा।
इसे भी पढ़े-रिलायंस ने अमेरिकी कंपनी सेंसहॉक में 79.4 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

