T20 विश्व कप में कुछ ही दिनों का वक्त शेष रह गया है। भारत T20 विश्वकप के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है। टी20 विश्व कप से पहले भारत दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ मैच खेलेगा। टी20 विश्व कप में इस बार भी भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होना है।
इस बार भी दोनों देश अपना पहला मुकाबला एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला काफी दिलचस्प माना जाता है। दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजर इस मुकाबले पर रहती है। यही कारण है कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले इस मुकाबले के टिकट बिक गए हैं। ऐसे में जो क्रिकेट फैन अभी भी मैच के लिए टिकट की उम्मीद कर रहे थे, उन्हें बड़ा झटका लगा है।
टिकट नहीं मिलने से कई फैंस हुए नाराज
कई सारे क्रिकेट प्रशंसक टिकट नहीं मिलने से अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। लेकिन भारत-पाक मैच के लिए टिकट पूरी तरह से बिक चुकी है। इस बात की जानकारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ओर से दी गई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने यह भी कहा है कि आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप के लिए अब तक कुल 5 लाख से ज्यादा टिकट बिके हैं।
लेकिन भारत-पाक मैच के लिए सभी टिकट बिक चुके हैं। इतना ही नहीं, भारत-पाक मैच के लिए स्टैंडिंग रूम टिकट ही मिनटों में ही बिक गए हैं। इसके अलावा भारत और ग्रुप-ए के रनर-अप के बीच होने वाले सुपर-12 राउंड मुकाबले के भी सारे टिकट बिक गए हैं।
क्रिकेट को लेकर जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है। भारतीय प्रशंसक जहां भी रहते हैं, वहां बड़ी तादाद में टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए वे पहुंचते हैं। भारत-पाक मैच के अलावा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के बीच टिकट लगभग बिक चुके हैं।
इसे भी पढ़े-रिलायंस ने अमेरिकी कंपनी सेंसहॉक में 79.4 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
