HomeNationalतेजस्वी ने BJP पर साधा निशाना, जो बिहार में हुआ वो पूरे...

तेजस्वी ने BJP पर साधा निशाना, जो बिहार में हुआ वो पूरे देश में होने जा रहा

भाजपा पर रोजगार को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्ष भाजपा पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं छोड़ता है। इन सब के बीच बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी भाजपा पर निशाना साधा है।

अपने बयान में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बिहार में जिस तरीके से युवाओं को रोजगार दिए जाने का काम चल रहा है, उससे भाजपा डर गई है। तेजस्वी ने कहा कि इनका (भाजपा) पहला डर 2024 का है कि जो बिहार में हुआ वो पूरे देश में होने जा रहा है। इनका दूसरा डर है कि इनको पता है कि कुछ दिनों में बिहार में लाखों की संख्या में सरकारी नौकरी मिलेंगी।

BJP ने 2 करोड़ प्रतिवर्ष नौकरी देने का भाजपा ने किया था वादा 

अपने बयान में तेजस्वी यादव ने कहा कि इनको (भाजपा) 8-9 साल हो गए, 2 करोड़ नौकरी प्रति वर्ष देना था इन्होंने दिया नहीं। इनको लगता है कि बिहार अगर नौकरी दे देगा तो हर राज्य में मांग उठेगी कि उस राज्य में भी लोगों को सरकारी नौकरी मिले जो भाजपा की सरकार कर ही नहीं सकती है।

दरअसल, जबसे नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के साथ मिलकर सरकार बनाई है, रोजगार को लेकर दोनों नेताओं की ओर से लगातार बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। तेजस्वी यादव ने चुनाव के दौरान 10 लाख सरकारी नौकरी दिए जाने का वादा किया था।

हाल में ही 15 अगस्त के मौके पर नीतीश कुमार ने भी इस पर अपनी सहमति दी और कहा कि वह इससे भी ज्यादा नौकरी युवाओं को देने के लिए काम कर रहे हैं। हालांकि, भाजपा लगातार रोजगार को लेकर बिहार सरकार पर हमलावर है।

भाजपा का सवाल है कि नीतीश पहले कहते थे कि नौकरी नहीं है, अब कहां से वह देंगे? दरअसल, 2024 चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने दांव चल रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार की अपनी भूमिका को लेकर काफी सक्रिय हो गए हैं।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.