spot_img
spot_img
HomeUttarakhandपोलिस के लिए सिर दर्द टला,मीनाक्षी बोली मैं मर्जी से शादी,मर्जी से...

पोलिस के लिए सिर दर्द टला,मीनाक्षी बोली मैं मर्जी से शादी,मर्जी से गई

खबर संसार हल्द्वानी। पोलिस के लिए सिर दर्द टला,मीनाक्षी बोली मैं मर्जी से शादी,मर्जी से गई थी। जी हा 25 सितंबर से लापता थी मीनाक्षी। आज लापता मीनाक्षी ने अपने प्रेमी से किया विवाह, मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के दर्ज करवाए बयान, काठगोदाम क्षेत्र से पिछले 3 दिनों से M.Ed की पढ़ाई कर रही लापता ने अपने प्रेमी से शादी कर ली ।

 

छात्रा मीनाक्षी सोमवार को घर से कॉलेज के लिए निकली थी लेकिन उसके बाद घर नहीं पहुंची, जिसके बाद परिजन और पुलिस लगातार उसे तलाश कर रहे थे 3 दिन बाद आज काठगोदाम पुलिस ने उसे सकुशल अल्मोड़ा से बरामद कर लिया है मीनाक्षी ने अल्मोड़ा निवासी राजेन्द्र के साथ प्रेम विवाह कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान दर्ज करवा लिए हैं पूछताछ में गुमशुदा महिला द्वारा बताया गया कि मैं राजेन्द्र निवासी अल्मोङा से प्यार करती हूं।छात्रा ने अपने बयान जारी करते हुए कहा है कि मेरे परिवार वाले मेरी शादी हल्द्वानी निवासी देवेन्द्र नाम के युवक हल्द्वानी से करना चाहते थे, मेरी सगाई भी कर दी थी, तथा मुझ पर शादी के लिये दबाव बनाते थे, मेरा मंगेतर देवेन्द्र मुझे मानसिक रूप से परेशान करता था, मैं तंग आकर घर से भाग कर अल्मोड़ा अपने प्रेमी के पास आ गई और अब मैने राजेन्द्र से सीतलाखेत मंदिर में राजी खुशी के साथ विवाह कर लिया है ।

विदित रहे काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुवाढूँगा बैडीखत्ता निवासी छात्रा के पिता ने काठगोदाम थाने में सोमवार को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन मीनाक्षी चन्द्रा सोमवार की सुबह 9 बजे गदरपुर स्थित सरस्वती कालेज के लिए निकली थी, जिसे बाद वह गांव के तिराहे स्थित सुभाष चंद्रा के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया देर शाम तक जब वह वापस घर नहीं आई तो उसके कालेज में जानकारी की गई पता चला कि वह स्कूल पहुंची ही नहीं, जिसके बाद परिजनों द्वारा उसकी तलाश की गई आज शादी करने के बाद लड़की द्वारा बताया की वह अपने मन मर्जी से घर से गई और अपने प्रेमी से विवाह किया है साथ ही एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान के बाद दोनों विवाहित दंपति को पुलिस की सुरक्षा में अल्मोड़ा भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.