खबर संसार देहरादून। बड़ी खबर आरएसएस के प्रांत प्रचारक युद्धवीर ने नहीं कि किसी के लिए नौकरी की सिफारिश ! जी हा एसटीएफ जो कि इस मामले की जांच कर रही है,ने इन सभी को 18 विभाग और संस्थानों से इस संदर्भ में स्थिति को स्पष्ट करने को जवाब मांगा था। सभी ने स्पष्ट किया है कि ऐसा कुछ नही है। अब एसटीएफ सूची वायरल करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने जा रही है।
आरएसएस के प्रांत प्रचारक युद्धवीर का दामन साफ,नहीं कि नौकरी की सिफारिश !
आपको बताए चले पिछले दिनों इंटरनेट मीडिया पर एक सूची वायरल हो रही थी जिसमें 54 व्यक्तियों के नाम सम्मिलित थे बताया गया था इन सब को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक युद्धवीर सिंह की सिफारिश पर नौकरी मिली है उक्त सूची में 54 व्यक्तियों को अलग 18 विभागों संस्थानों में नौकरी दी जाने का जिक्र था ।इस मामले में 17 सितंबर को संघ के पदाधिकारी दिनेश सेमबाल ने साइबर थाना देहरादून में मुकदमा दर्ज कराया था।
इस पर एसटीएफ ने जांच शुरू की सभी 18 विभागों जिसमें आयुर्वेद विश्वविद्यालय, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, कुमाऊ विश्विधालय, आवासीय विद्यालय, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, संस्कृत विद्यालय ,लोक निर्माण विभाग ,सचिवालय, सैनिक कल्याण ,महिला एवं बाल विकास विभाग ,परिवहन विभाग, ग्राम विकास विभाग, सहकारिता विभाग ,पशुपालन विभाग, खनन विभाग ने अपने जवाब एसटीएफ को भेजें जिसमें साफ कहा गया कि सूची में दर्ज नाम के कर्मचारी कार्यरत नहीं है । एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने खबर-संसार को बताया कि जल्दी आरोपित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


