HomeUttarakhandराहुल पर रामभद्राचार्य की बड़ी भविष्यवाणी, UP चुनाव से पहले कही ये...

राहुल पर रामभद्राचार्य की बड़ी भविष्यवाणी, UP चुनाव से पहले कही ये बात

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि राहुल गांधी को आगामी चुनावों में और बड़ी हार का सामना करना पड़ सकता है। उनके अनुसार, आने वाले समय में राहुल गांधी की राजनीतिक चुनौतियां और बढ़ेंगी।

विपक्ष पर साधा निशाना

एक अन्य सवाल के जवाब में रामभद्राचार्य ने विपक्षी नेताओं की कार्यशैली पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का काम विपक्ष के कुछ नेता कर रहे हैं। उनका आरोप था कि संसद में विपक्ष के नेता लगातार भारत की आलोचना कर देश की प्रतिष्ठा को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं।

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर क्या कहा?

रामभद्राचार्य से जब तथाकथित “कॉकरोच जनता पार्टी” को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें पूरी तरह निरर्थक हैं और इनका कोई राजनीतिक महत्व नहीं है। उन्होंने इसे हास्यासद और बेबुनियाद करार दिया।

यूपी एनकाउंटर पर दिया जवाब

उत्तर प्रदेश में धर्म के आधार पर एनकाउंटर किए जाने के आरोपों पर भी रामभद्राचार्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राज्य में कार्रवाई धर्म देखकर नहीं, बल्कि अपराध के आधार पर की जा रही है। उनका कहना था कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आवश्यक है और इसे धार्मिक दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए।

गाजियाबाद छात्र हत्याकांड का भी किया जिक्र

अपने बयान के दौरान रामभद्राचार्य ने गाजियाबाद के चर्चित छात्र हत्याकांड का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बकरीद के दौरान एक किशोर की निर्मम हत्या की घटना बेहद गंभीर थी। ऐसे मामलों में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना स्वाभाविक है।

क्या है पूरा मामला?

गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में रहने वाले 17 वर्षीय छात्र सूर्या चौहान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घायल छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इस मामले में मुख्य आरोपी असद पुलिस को वांछित था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के अनुसार, रविवार तड़के हुई मुठभेड़ में आरोपी असद घायल हो गया था। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह छात्र सूर्या चौहान की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी था और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.