नैनीताल खबर संसार.नमाज नहीं होंगी नैनीताल के ऐतिहासिक फ्लेट्स मैदान में पहली बार, जी हा ऐसा पहली बार होगा जब नैनीताल के ऐतिहासिक फ्लैट्स (डीएसए) मैदान में बकरीद ईद की सामूहिक नमाज नहीं होगी, हालांकि पहले परमिशन जारी हुई थी लेकिन जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों का हवाला देते हुए मैदान में धार्मिक आयोजनों पर रोक लगा दी है और स्पष्ट किया है कि नमाज केवल मस्जिदों या निजी स्थानों पर ही अदा की जाये!
नमाज नहीं होंगी नैनीताल के ऐतिहासिक फ्लेट्स मैदान में पहली
वाक्या इस प्रकार है कि पहले :पूर्व अनुमति रद्द:की गई सीएम धामी के बयान के बाद, आपको जानकारी दें दें कि शुरुआत में, द नैनीताल जिमखाना एंड डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन (DSA) ने अंजुमन इस्लामिया को ईद की नमाज के लिए मैदान के इस्तेमाल की अनुमति दे दी लेकिन धामी जी द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर नमाज को लेकर दिए गए सख्त बयान के बाद यह अनुमति तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई。प्रशासनिक तर्क: जिला प्रशासन के अनुसार, डीएसए मैदान मुख्य रूप से खेल गतिविधियों के लिए निर्धारित है और वहां टूर्नामेंट चल रहे हैं, इसलिए इसका उपयोग किसी भी धार्मिक आयोजन के लिए नहीं किया जा जायेगा.
