हल्द्वानी की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीक्षा पांडे इन दिनों लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके कथित आत्महत्या प्रयास को लेकर तीखी बहस देखने को मिल रही है। मामले से जुड़ी खबरों पर बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और अलग-अलग तरह के दावे किए जा रहे हैं।
वायरल वीडियो को लेकर उठ रहे सवाल
सोशल मीडिया पर दीक्षा से संबंधित कई वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दीक्षा पांडे भावुक नजर आती हैं और अपने माता-पिता से माफी मांगती दिखाई दे रही हैं। खबर संसार के पास दीक्षा के परिजनों की तरफ से एक वीडियों दिखाया गया है जिसमें एक सफेद रंग की पुड़िया भी दिखाई देती है। जिसे दीक्षा वाशरूम में सफेद रंग के पाऊच को गटक लेती है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रही सामग्री के बारे में किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। और खबर संसार भी इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टी नही करता है।
ट्रोलिंग से परेशान होने की बात कही थी
घटना से पहले दीक्षा पांडे ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानियों का जिक्र किया था। उन्होंने दावा किया था कि उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है और उनकी बातों को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा। अपने पोस्ट और वीडियो संदेशों में उन्होंने मानसिक दबाव और व्यक्तिगत परेशानियों का भी उल्लेख किया था। साथ ही उसने अपने सोशल मीडिया अकाउट पर अपने फौजी वाले वीडियों पर मांफी मांगते हुए कहा था की उसका आशय किसी को ठेस पहुंचाना नहीं थी।
संदिग्ध जहरीला पदार्थ खाने का मामला
जानकारी के अनुसार, सोमवार को दीक्षा पांडे ने कथित तौर पर किसी संदिग्ध जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। घटना के बाद उन्हें तत्काल हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।
विवादित पोस्ट के बाद बढ़ा था विवाद
बताया जा रहा है कि घटना से लगभग तीन दिन पहले दीक्षा पांडे द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए एक विवादित पोस्ट के बाद विवाद शुरू हुआ था। पोस्ट वायरल होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचनाओं और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इसी दौरान मामला लगातार सुर्खियों में बना रहा।
पुलिस भी कर रही है मामले की निगरानी
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी संज्ञान लिया है। जानकारी के मुताबिक, दीक्षा पांडे को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है ताकि पूरे घटनाक्रम और उनकी मानसिक स्थिति को बेहतर तरीके से समझा जा सके।
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
फिलहाल सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं और दावे सामने आ रहे हैं, लेकिन वायरल वीडियो, कथित जहरीले पदार्थ और घटना के अन्य पहलुओं को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे मामलों में अपुष्ट सूचनाओं से बचते हुए केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी जा रही है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
