आंबेडकर नगर के डीएम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बादल होने के बाद आंबेडकर नगर के डीएम की खूब आलोचना हो रही है। वायरल वीडियो सिर्फ 18 सेकंड का है। अंबेडकरनगर में घाघरा नदी काफी उफान पर है जिसकी वजह से आसपास के गांव में बाढ़ आ गया है।
सरकार जोमैटो सर्विस नहीं चला रही जो घर-घर खाना पहुंचाएगी
आपदा की निगरानी करने पहुंचे जिलाधिकारी सैमुअल पॉल बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों ने डीएम से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद डीएम बड़ी निर्दयता के साथ यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि सरकार जोमैटो सर्विस नहीं चला रही जो घर-घर खाना पहुंचाएगी। अब इसी बयान को लेकर उनकी खूब आलोचना हो रही है।
इसके साथ ही डीएम यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि बाढ़ चौकियों पर रुकने की व्यवस्था की गई है। किसी को समस्या नहीं आएगी। अगर कोई बीमार होता है तो डॉक्टर आकर देख लेगा। हालांकि, जिस तरीके से उनका जोमैटो वाला बयान वायरल हो रहा है, उससे जिलाधिकारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। फिलहाल उनकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की जा रही है।
21 जिले बाढ़ की चपेट में
योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर और सिद्धार्थ नगर जिलों के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। राज्य के 21 जिलों के सैकड़ों गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, गोण्डा, बहराइच, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, आजमगढ़, महराजगंज, बरेली, बस्ती, संत कबीर नगर, अयोध्या, मऊ, कुशीनगर, बलिया, अम्बेडकर नगर, पीलीभीत, देवरिया तथा शाहजहांपुर शामिल हैं। राज्य में गंगा, शारदा, घाघरा, राप्ती और कुआनो समेत अनेक नदियां उफान पर हैं और विभिन्न जिलों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


